Multibagger Stocks: ₹50 हजार बने ₹1 करोड़, इस सरकारी कंपनी ने किया मालामाल, अब भी दिख रहा तेजी का दम

Multibagger Stocks: सितंबर तिमाही में 33 फीसदी मुनाफा बढ़ने के बावजूद इस सरकारी कंपनी के शेयर आज टूट गए। वहीं लॉन्ग टर्म में बात करें तो इस शेयर ने महज 50 हजार रुपये के निवेश पर ही फटाफट करोड़पति बना दिया है। हालांकि ब्रोकरेज के मुताबिक सितंबर तिमाही के नतीजे कमजोर तो रहे लेकिन आगे अच्छा रुझान दिख रहा है। चेक करें कि क्या आपके पोर्टफोलियो में यह शेयर है?

अपडेटेड Oct 30, 2023 पर 5:31 PM
Bharat Electronics के शेयर 25 अक्टूबर 2001 को महज 66 पैसे पर थे। अब यह 131.95 रुपये पर है यानी कि 22 साल में महज 50 हजार रुपये ही लगाने पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने करोड़पति बना दिया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: सितंबर तिमाही में 33 फीसदी मुनाफा बढ़ने के बावजूद डिफेंस सेक्टर की सरकारी एयरोस्पेस और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) के शेयर आज टूट गए। सितंबर तिमाही में इसे 812.3 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था और इसके चलते यह ग्रीन जोन में खुला था। हालांकि फिर मुनाफावसूली के चलते यह दबाव में आ गया और दिन के आखिरी में बीएसई पर 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 131.95 रुपये पर बंद हुआ। वहीं लॉन्ग टर्म में बात करें तो इस शेयर ने महज 50 हजार रुपये के निवेश पर ही फटाफट करोड़पति बना दिया है।

    ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक सितंबर तिमाही के नतीजे कमजोर तो रहे लेकिन आगे अच्छा रुझान दिख रहा है। ऐसे में ब्रोकरेज ने इसकी खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है और जो टारगेट फिक्स किया है, वह मौजूदा लेवल से करीब 14 फीसदी अपसाइड है।

    UPL Q2 Results: ₹996 करोड़ के मुनाफे से ₹189 करोड़ के घाटे में आई कंपनी, ये रही वजह


    50 हजार बन गए एक करोड़

    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 25 अक्टूबर 2001 को महज 66 पैसे पर थे। अब यह 131.95 रुपये पर है यानी कि 22 साल में महज 50 हजार रुपये ही लगाने पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने करोड़पति बना दिया। ऐसा नहीं है इसने लंबे समय में ही निवेश पर शानदार रिटर्न दिया है बल्कि शॉर्ट टर्म में भी अच्छी कमाई कराई है। इस साल 30 जनवरी 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 87 रुपये पर था। इसके बाद आठ ही महीने में यह 69 फीसदी से अधिक उछलकर 11 सितंबर 2023 को 147.20 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की यह तेजी थम गई और इस हाई लेवल से फिलहाल यह 10 फीसदी से भी ज्यादा डाउनसाइड है।

    Q2 में बड़े-बड़े बैंकों का बढ़ गया राइट ऑफ, इसमें भी टॉप पर रहा HDFC Bank

    Bharat Electronics में अब आगे क्या है रुझान

    सितंबर तिमाही के आखिरी दिनों में बंगलुरू में ट्रांसपोर्टर्स की दो दिन की स्ट्राइक से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की डिलीवरी कुछ प्रभावित हुई थी लेकिन इसके बावजूद कंपनी के लिए सितंबर तिमाही शानदार रही। सितंबर तिमाही में इसका EBITDA सालाना आधार पर 22 फीसदी उछलकर 1010 करोड़ रुपये, EBITDA मार्जिन 3.38 फीसदी उछकर 25.3 फीसदी पर पहुंच गया। इसका ऑर्डरबुक 68.7 हजार करोड़ रुपये के हेल्दी लेवल पर रहा।

    McDonald's की रेस्टोरेंट कंपनी ने 11 साल में ही बना दिया करोड़पति, कमजोर Q2 के बावजूद एक्सपर्ट्स को दिख रहा दम

    अब आगे की बात करें तो ब्रोकरेज ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक इजराइल-हमास की लड़ाई से इसके निर्यात पर असर तो पड़ सकता है लेकिन इसके बावजूद वित्त वर्ष 2024 की दूसरी छमाही में इसके कारोबार में तेजी आने के आसार हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 में इसकी EBIDA ग्रोथ सालाना आधार पर 13 फीसदी रह सकती है और इसे 20 हजार करोड़ रुपये का ऑर्डर मिल सकता है। वित्त वर्ष की पहली छमाही में 15.4 हजार करोड़ का ऑर्डर मिला था। इन सब बातों को देखते हुए ब्रोकरेज ने 150 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसकी खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।