Multibagger Stocks: कुछ ऐसे शेयर होते हैं जो निवेश डबल-ट्रिपल करने में अधिक समय नहीं लेते हैं। ऐसा ही एक मल्टीबैगर है बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) है जिसके शेयरों ने महज एक साल में ही निवेशकों के पैसों को तीन गुना कर दिया है। हालांकि अप्रैल में जब यह रिकॉर्ड हाई पर था तो उस समय एक साल के निचले स्तर से यह करीब 291 फीसदी अपसाइड था यानी कि एक साल के निचले स्तर पर जिसने शेयर खरीदे थे, उनका निवेश लगभग चार गुना होने की कगार पर था। आज की बात करें तो आज NSE पर यह 1.62 फीसदी की बढ़त के साथ 2,642.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.12 फीसदी उछलकर 2681.00 रुपये के भाव (BSE Share Price) पर पहुंच गया था।
