Multibagger Stocks: हाईवे बनाने वाली कंपनी ने बनाया करोड़पति, अब फिर बंपर तेजी का रुझान

Multibagger Stocks: हाईवेज, फ्लाईओवर्स और पुल बनाने वाली इस कंपनी के शेयर आज करीब आधे फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। हालांकि लॉन्ग टर्म में इसने करोड़पति बनाने में अधिक समय नहीं लिया। अब आगे की बात करें तो मौजूदा लेवल से यह करीब 35 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है। चेक करें कि क्या आपके पोर्टफोलियो में यह है?

अपडेटेड Aug 18, 2023 पर 5:25 PM
KNR Constructions के लिए चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही अप्रैल-जून मिली-जुली रही। (Image- Pixabay)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: हाईवेज, फ्लाईओवर्स और पुल बनाने वाली दिग्गज कंपनी केएनआर कंस्ट्रक्शन्स (KNR Constructions) के शेयर आज करीब आधे फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। हालांकि लॉन्ग टर्म में इसने करोड़पति बनाने में अधिक समय नहीं लिया। अब आगे की बात करें तो ब्रोकरेज का मानना है कि इसमें आगे अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज ने जो टारगेट दिया है, उसके मुताबिक मौजूदा लेवल से करीब 35 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है। इसके शेयर आज बीएसई पर 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 243.75 रुपये (KNR Constructions Share Price) पर बंद हुए हैं।

    15 साल में ही बना दिया करोड़पति

    केएनआर कंस्ट्रक्शन्स के शेयर 28 नवंबर 2008 को महज 2.13 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 243.75 रुपये पर है यानी कि 14 साल में निवेशकों का पैसा 11344 फीसदी बढ़ा है और 1 लाख रुपये का निवेश एक करोड़ रुपये की पूंजी बन गई है। अब पिछले एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 20 अक्टूबर 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 202.85 रुपये पर था। इसके बाद पांच महीने में यह 38 फीसदी से अधिक उछलकर 6 मार्च 2023 को एक साल के हाई 280.50 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और इस हाई लेवल से फिलहाल यह 13 फीसदी नीचे है।


    Consumer Stocks: 34% मुनाफा कूटने का मौका, इन 5 शेयरों पर ब्रोकरेज ने लगाया दांव

    KNR Constructions में अब आगे क्या है रुझान

    केएनआर कंस्ट्रक्शन्स के लिए चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही अप्रैल-जून मिली-जुली रही। जून तिमाही में इसे 929.59 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ जो ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुमान से 6 फीसदी कम रहा। हालांकि नेट प्रॉफिट अनुमान से भी 6.5 फीसदी अधिक 110.26 करोड़ रुपये पर रहा। केएनआर ने इस वित्त वर्ष के लिए 4 हजार करोड़ रुपये के रेवेन्यू का अनुमान कायम रखा है। हालांकि इसका EBITDA मार्जिन पिछले वित्त वर्ष 2023 में 18.6 फीसदी के मार्जिन से 2-2.5 फीसदी गिर सकता है क्योंकि अगले साल लोकसभा चुनाव के चलते सिंचाई से जुड़े प्रोजेक्ट्स के पेमेंट में देरी हो सकती है। जून 2023 के आंकड़ों के हिसाब से इसका ऑर्डरबुक 6270 करोड़ रुपये का है और इसमें इसे कोई नया ऑर्डर नहीं मिला। अब इस वित्त वर्ष में कंपनी ने 4000-5000 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

    खुल गया Crop Life Science IPO; पैसे लगाएं या नहीं, इन खूबियों और रिस्क को समझकर खुद लें फैसला

    इसका टोटल प्रोजेक्ट पाइपलाइन 45000 करोड़ रुपये रुपये का है जिसमें से 22 हजार से 25 हजार करोड़ रुपये का ऑर्डर तो NHAI से मिला है और बाकी सिंचाई से जुड़े प्रोजेक्ट्स हैं। सिंचाई से जुड़े प्रोजेक्ट में साझेदारी के लिए कंपनी पटेल इंजीनियरिंग, एनसीसी और एसईडब्ल्यू से बातचीत कर रही है। यह स्टेट हाईवे, मेट्रो, रेलवे और सिंचाई जैसे अलग-अलग सेगमेंट से ऑर्डर हासिल करने की कोशिश में है। स्टैंडएलोन लेवल पर यह कंपनी 100 करोड़ डॉलर के नेट कैश पर बैठी है। इन सब प्वाइंट्स को देखते हुए ब्रोकरेज ने 329 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसकी खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।