Get App

Multibagger stocks: 9 रुपये का शेयर ₹3,700 पर पहुंचा, सिर्फ ₹25,000 लगाकर करोड़पति बने निवेशक

डिवीज लैबोरेटरीज लिमिटेड (Divi's Laboratories Limited) की गिनती उन शेयरों में होती है, जिन्होंने पिछले 2 दशक में अपने निवेशकों को महज कुछ हजार रुपये के निवेश से करोड़पति बना दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 13, 2022 पर 12:13 AM
Multibagger stocks: 9 रुपये का शेयर ₹3,700 पर पहुंचा, सिर्फ ₹25,000 लगाकर करोड़पति बने निवेशक
Divi's Lab ने 5 सालों में निवेशकों को 323% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है

Multibagger stocks: डिवीज लैबोरेटरीज लिमिटेड (Divi's Laboratories Limited) की गिनती उन शेयरों में होती है, जिन्होंने पिछले 2 दशक में अपने निवेशकों को महज कुछ हजार रुपये के निवेश से करोड़पति बना दिया है। यह एक मल्टीनेशनल भारतीय फार्मा कंपनी है, जिसने पिछले 19 सालों में अपने निवेशकों की संपत्ति में 408 गुना से भी अधिक का इजाफा किया है।

डिवीज लैब के शेयर सोमवार 12 सितंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 2.11 फीसदी बढ़कर 3,679.00 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि 13 मार्च 2003 को जब पहली बार NSE में इसके शेयरों में कारोबार शुरू हुआ, तब इसकी प्रभावी कीमत महज 9 रुपये थी। तब से अब तक पिछले 19 सालों में यह कंपनी अपने निवेशकों को 40,777.78 फीसदी का छप्परफाड़ रिटर्न दे चुकी है।

इसका मतलब है अगर किसी ने निवेशक ने 13 मार्च 2003 को डिवीज लैब के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू बढ़कर 4 करोड़ 8 लाख रुपये हो गए होते। वहीं अगर किसी निवेशक ने सिर्फ 13 मार्च 2003 को सिर्फ 25 हजार रुपये भी इस कंपनी में लगाए होते, तो उसके पैसों की वैल्यू बढ़कर 1.02 करोड़ हो गई होती और वह आज करोड़पति।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें