Multibagger Stocks: बैटरी बनाने वाली कंपनी नाइल लिमिटेड (Nile Ltd) के शेयर पिछले कुछ दिनों से फोकस में बने हुए हैं। बस पिछले 5 दिनों में इस शेयर का भाव 40% से अधिक बढ़ चुका है। कंपनी के शेयरों में यह तेजी दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना (Dolly Khanna) का इसके साथ नाम जुड़ने की खबर के बाद आई है। डॉली खन्ना ने जून तिमाही के दौरान इस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है। इस खबर के बाद से ही इस शेयर को खरीदने की होड़ दिख रही है। आज 9 जुलाई को भी नाइल लिमिटेड के शेयर हरे निशान में खुले और इसने 2,388.00 रुपये का अपना नया ऑलटाइम हुए छुआ। हालांकि बाद में शेयर में मुनाफावसूली दिखी और कारोबार के अंत में यह 6 फीसदी से अधिक गिरकर 2,099.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
