Multibagger Stocks: लॉन्ग टर्म ही नहीं शॉर्ट टर्म में भी रॉकेट स्पीड, डॉली खन्ना ने तो और खरीद लिया यह शेयर

Multibagger Stocks: इस ऑटो पार्ट्स कंपनी के शेयरों में आग लगी हुई है। कंपनी को कई नए ऑर्डर मिले तो आज कमजोर मार्केट में भी यह 15% उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। वहीं चार महीने से कम समय में इसने 119% रिटर्न दिया है और लॉन्ग टर्म में तो करोड़पति बना दिया है। डॉली खन्ना ने इसे अपने पोर्टफोलियो (Dolly Khanna Portfolio) में रखा हुआ है और जून तिमाही में अपनी हिस्सेदारी भी बढ़ाई है

अपडेटेड Jul 07, 2023 पर 5:18 PM
Talbros के शेयर 7 मार्च 2003 को महज 7 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 803.20 रुपये पर है यानी कि 20 साल में इसने निवेशकों की पूंजी 11374 फीसदी बढ़ाई है और एक लाख का निवेश 1.15 करोड़ रुपये की पूंजी बन गई।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: ऑटो पार्ट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी टालब्रोस (Talbros) के शेयरों में आग लगी हुई है। कंपनी को कई नए ऑर्डर मिले तो आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी यह 15 फीसदी उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। वहीं चार महीने से कम समय में इसने 119 फीसदी रिटर्न दिया है और लॉन्ग टर्म में तो करोड़पति बना दिया है। यह शेयर इतना दमदार है कि दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना ने इसे अपने पोर्टफोलियो (Dolly Khanna Portfolio) में रखा हुआ है और जून तिमाही में इसमें अपनी 0.5 हिस्सेदारी भी बढ़ाई है।

    डॉली के पास इस कंपनी के 14.9 करोड़ रुपये 1,85,715 इक्विटी शेयर हैं जो 1.5 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। यह शेयर आज बीएसई पर 10.80 फीसदी की मजबूती के साथ 803.20 रुपये (Talbros Automotive Components Share Price) पर बंद हुआ है।

    Intellect Design Arena को सरकार ने इस कारण कहा टाटा, धड़ाम से 8% टूट गए शेयर

    सरकार ने कहा टाटा-बाय


    20 साल में बना दिया करोड़पति

    टालब्रोस के शेयर 7 मार्च 2003 को महज 7 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 803.20 रुपये पर है यानी कि 20 साल में इसने निवेशकों की पूंजी 11374 फीसदी बढ़ाई है और एक लाख का निवेश 1.15 करोड़ रुपये की पूंजी बन गई। इस शेयर ने न सिर्फ लॉन्ग टर्म में बल्कि शॉर्ट टाइम में भी शानदार रिटर्न दिया है। 29 मार्च 2023 को यह 380.10 रुपये पर था जो इसका एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद चार महीने से भी कम समय में यह 119 फीसदी उछलकर आज 7 जुलाई को 832 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इसके बाद मुनाफावसूली के चलते यह थोड़ा सुस्त हुआ और फिलहाल रिकॉर्ड हाई से 3 फीसदी से नीचे आ चुका है।

    Subros Share Price: सरकार के इस फैसले पर बढ़ी खरीदारी, कमजोर मार्केट में भी 11% उछले शेयर

    किन ऑर्डर के दम पर Talbros के शेयर आज बने रॉकेट

    कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक इसे देश-विदेश से करीब 400 करोड़ रुपये के कई ऑर्डर्स मिले हैं। इसमें इलेक्ट्रिक गाड़ियों की एक्सपोर्ट कंपनियों से भी कई साल तक सप्लाई के लिए 205 करोड़ रुपये के कांट्रैक्ट्स शामिल है। कंपनी इन ऑर्डर्स के तहत अगले 5-7 सात साल तक गैस्केट्स, हीट शील्ड्स, फॉर्जिंग्स और चेसिस सप्लाई करेगी। टालब्रोस ने Marelli Talbros Chassis Systems के साथ ज्वाइंट वेंचर में एक ईवी कंपनी से करीब 165 करोड़ रुपये का पांच साल का सप्लाई कांट्रैक्ट किया है।

    Demat Accounts: 13 महीने में सबसे अधिक डीमैट खुले जून में, नए निवशकों को एक्सपर्ट ने इस बात को लेकर किया सतर्क

    इसके अलावा कंपनी ने कुछ एक्सपोर्ट कस्टमर्स के साथ रिंग गियर, गियर प्लेनेट, स्पेसर, ब्रेक पिस्टोन, कवर किंग पिन, प्लैनेटरी गियर इत्यादि सप्लाई करने के लिए 50 करोड़ में पांच साल का कांट्रैक्ट किया है। घरेलू कंपनियों से इसे पांच साल तक हीट शील्ड प्रोडक्ट्स की सप्लाई के लिए 65 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसके अलावा घरेलू और विदेशी एक्सपोर्ट कंपनियों से इसे गैस्केट प्रोडक्ट्स की 5 साल तक सप्लाई के लिए 120 करोड़ का कांट्रैक्ट मिला है जिसमें 40 करोड़ के ऑर्डर विदेशी ईवी कंपनियों से मिले हैं। बता दें कि इसकी ग्राहक बजाज ऑटो, टाटा कमिंस, वोल्वो आयशर इंडिया, अशोक लीलैंड, एस्कॉर्ट्स ग्रुप, फोर्स मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा और हुंडई जैसी दिग्गज कंपनियां हैं।

    डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।