Get App

Multibagger Stocks: ₹1 के शेयर का कमाल, रॉकेट की स्पीड से बनाया करोड़पति

Multibagger Stocks: एक रुपये में क्या होता है? किसी अच्छी कंपनी के एक रुपये के शेयर खरीदे जाएं तो यह करोड़पति बना सकता है। ऐसे ही करीब 1 रुपये के शेयर ने रॉकेट की स्पीड से करोड़पति बना दिया है। वहीं करीब आठ महीने में इसने निवेशकों के पैसों को दोगुने से अधिक बढ़ा दिया है और इस वित्त वर्ष में अब तक करीब 43 फीसदी ऊपर चढ़ा है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 03, 2023 पर 5:12 PM
Multibagger Stocks: ₹1 के शेयर का कमाल, रॉकेट की स्पीड से बनाया करोड़पति
Nava के शेयर 29 जून 2001 को 1.14 रुपये पर थे। अब यह 311.20 रुपये पर है यानी कि 22 साल में इसने निवेशकों की पूंजी 27198 फीसदी बढ़ाई है और महज 37 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है।

Multibagger Stocks: एक रुपये में क्या होता है? किसी अच्छी कंपनी के एक रुपये के शेयर खरीदे जाएं तो यह करोड़पति बना सकता है। ऐसा ही एक शेयर इलेक्ट्रिसिटी बनाने वाली कंपनी नावा (Nava) का है जिसके करीब 1 रुपये के शेयर ने रॉकेट की स्पीड से करोड़पति बना दिया है। वहीं करीब आठ महीने में इसने निवेशकों के पैसों को दोगुने से अधिक बढ़ा दिया है और इस वित्त वर्ष में अब तक करीब 43 फीसदी ऊपर चढ़ा है। आज की बात करें तो बीएसई पर यह 1.72 फीसदी की बढ़त के साथ 311.20 रुपये के भाव (Nava Share Price) पर बंद हुआ है। इसका फुल मार्केट कैप 4,866.97 करोड़ रुपये है।

एक रुपये के शेयर ने बनाया करोड़पति

नावा के शेयर 29 जून 2001 को 1.14 रुपये पर थे। अब यह 311.20 रुपये पर है यानी कि 22 साल में इसने निवेशकों की पूंजी 27198 फीसदी बढ़ाई है और महज 37 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है। ऐसा नहीं है कि इसने लॉन्ग टर्म में ही शानदार रिटर्न दिया है बल्कि कम टाइम फ्रेम में भी इसने बंपर कमाई कराई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें