Multibagger Stocks: पंखा, एसी और लाइट बनाने वाली दिग्गज कंपनी हैवेल्स इंडिया (Havells India) के शेयर रिकॉर्ड हाई से फिलहाल करीब 28 फीसदी नीचे हैं और आज भी यह बिकवाली के माहौल में रेड जोन में बंद हुआ है। दिसंबर तिमाही के नतीजे भी कुछ खास नहीं रहे हैं। हालांकि लॉन्ग टर्म में बात करें तो इसने महज 15 साल में 81 हजार रुपये को एक करोड़ की पूंजी बना दिया। अब आगे की बात करें तो घरेलू ब्रोकरेज फर्म जियोजीत फाइनेंशियल ने इसे फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक मौजूदा लेवल से अभी यह करीब 23 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है। इसके शेयर शुक्रवार 21 फरवरी को बीएसई पर 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 1520.35 रुपये (Havells Share Price) पर बंद हुए थे।
