कमर्शियल गाड़ियों के लिए एयर ब्रेक सिस्टम बनाने वाली कंपनी जेफ कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम इंडिया लिमिटेड (ZF Commercial Vehicle Control Systems India Ltd) के शेयर शुक्रवार 9 सितंबर को बीएसई पर पिछले 1 सालों के अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। ZF Commercial के शेयरों में दिन के कारोबार के दौरान करीब 1.5 फीसदी की तेजी देखी गई और इसने 10,200 रुपये का नया 52-वीक हाई छुआ।
दिन का कारोबार खत्म होने के समय JF कमर्शियल व्हीकल के शेयर 0.31 फीसदी बढ़कर 10,066.85 रुपये पर बंद हुए। JF कमर्शियल व्हीकल एक मल्टीबैगर शेयर (Multibagger Stocks) है, जो अक्टूबर 2008 में बीएसई पर लिस्ट होने के बाद से अब तक अपने निवेशकों की संपत्ति करीब 33 गुना बढ़ा चुका है।
JF कमर्शियल व्हीकल के शेयरों में बीएसई पर पहली बार अक्टूबर 2008 में कारोबार शुरू हुआ था और तब इसके शेयरों की कीमत महज 305.35 रुपये थी, जो आज बढ़कर 10,066.85 रुपये पर पहुंच गई है। इस तरह पिछले 14 सालों में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 3,196.82 फीसदी का धांसू रिटर्न दिया है।
इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने 3 अक्टूबर 2008 को JF कमर्शियल व्हीकल के शेयरों में 1 लाख रुपये निवेश किया होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू बढ़कर करीब 33 लाख रुपये हो गई होती।
JF कमर्शियल व्हीकल के शेयरों की अगर हालिया प्रदर्शन की बात करें तो पिछले एक महीन में इसमें 7.87 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले 1 साल में इसके शेयरों की कीमत करीब 37.83 फीसदी बढ़ी है। जबकि पिछले 5 सालों में इसने अपने निवेशकों की संपत्ति में करीब 64.80 फीसदी का इजाफा किया है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।