Multibagger Stocks: 11 हजार बने एक करोड़, अब फिर बंपर कमाई का मौका

Multibagger Stocks: किचन सिंक बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार इस कंपनी ने महज 11 हजार रुपये के निवेश पर निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। आज यह महज 0.76 फीसदी चढ़कर बंद हुआ है और मार्च तिमाही में इसका प्रॉफिट भी कम हुआ है। हालांकि इसकी कारोबारी ग्रोथ की संभावनाओं को देखते हुए ब्रोकरेज ने इसकी रेटिंग और टारगेट प्राइस में कोई बदलाव नहीं किया है

अपडेटेड May 30, 2023 पर 5:24 PM
Carysil के शेयर 4 जून 2004 को महज 58 पैसे में मिल रहे थे। अब यह 96503 फीसदी ऊपर 560.30 रुपये में मिल रहा है यानी कि निवेशकों की पूंजी 966 गुना बढ़ी है और महज 11 हजार रुपये के निवेश पर वे 19 साल में करोड़पति बन गए।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: किचन सिंक बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार Carysil के शेयर इस साल 17 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। लॉन्ग टर्म में तो इसने महज 11 हजार रुपये के निवेश पर निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। आज की बात करें तो बीएसई पर यह 0.76 फीसदी के उछाल के साथ 560.30 रुपये (Carysil Share Price) पर बंद हुए हैं। अब आगे के रुझान की बात करें तो ब्रोकरेज फर्म इसमें पैसे लगाने की सलाह दे रहे हैं। मार्च तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट कम हुआ है लेकिन इसके बावजूद इसकी कारोबारी ग्रोथ की संभावनाओं को देखते हुए ब्रोकरेज ने इसकी रेटिंग और टारगेट प्राइस में कोई बदलाव नहीं किया है।

    इसके शेयर मौजूदा लेवल से 40 फीसदी ऊपर चढ़ सकते हैं। यह कंपनी किचन सिंक के अलावा टोटी, फूड वेस्ट डिस्पोजर यूनिट्स, ओवन, हॉब्स, कुकटॉप्स, वाइन चिलर्स और डिशवॉशर्स बनाती है। इसके प्रोडक्ट की बिक्री दुनिया भर में होती है।

    Adani Group News: अदाणी ट्रांसमिशन को फंडिंग की तत्काल जरूरत, ऐसे हो सकता है इंतजाम


    11 हजार रुपये के निवेश पर बन गए करोड़पति

    Carysil के शेयर 4 जून 2004 को महज 58 पैसे में मिल रहे थे। अब यह 96503 फीसदी ऊपर 560.30 रुपये में मिल रहा है यानी कि निवेशकों की पूंजी 966 गुना बढ़ी है और महज 11 हजार रुपये के निवेश पर वे 19 साल में करोड़पति बन गए। अब पिछले एक साल में शेयरों के उतार-चढ़ाव की बात करें तो पिछले साल 19 अगस्त 2022 को एक साल के हाई 742.45 रुपये पर था। इसके बाद पांच ही महीने में यह करीब 42 फीसदी टूटकर 18 जनवरी को एक साल के निचले स्तर 431.35 रुपये पर आ गया। हालांकि शेयरों ने फिर वापसी की और इस निचले स्तर से अब तक यह 30 फीसदी रिकवर हो चुका है।

    ₹100 करोड़ से अधिक निवेश पाने वाली स्टार्टअप्स पर नोटिस की तलवार, इनकम टैक्स ने लिया रडार पर, ये है पूरा मामला

    अब Carysil के शेयरों में आगे क्या है रुझान

    सिंक कंपनी Carysil के लिए मार्च तिमाही उम्मीद से बेहतर रही। इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 5 फीसदी बढ़कर 146 करोड़ रुपये रहा जबकि ब्रोकरेज का अनुमान 142 करोड़ रुपये का था। घरेलू कारोबार से इसे 31 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला जो इसके टोटल रेवेन्यू का करीब 21.5 फीसदी रहा। वहीं निर्यात सालाना आधार पर 3 फीसदी बढ़कर 114 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। नेट प्रॉफिट की बात करें तो यह 24 फीसदी फिसलकर 12.4 करोड़ रुपये पर आ गया लेकिन ब्रोकरेज का अनुमान तो 11.5 करोड़ रुपये का था।

    CBI ने Rolls Royce पर किया मुकदमा, इस विमान सौदे में गड़बड़ी पर कार्रवाई, ये है पूरा मामला

    अब आगे की बात करें तो ब्रोकरेज फर्म नुवामा के मुताबिक दुनिया भर में आकर्षक प्रोडक्ट की मांग बढ़ने, घर में सुधार पर खर्च में उछाल और इंडस्ट्रीज के अनुकूल होने से इसकी ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। वित्त वर्ष 2023 में क्वार्ट्ज की हाई इनवेंटरी के चलते कंपनी की आय सुस्त रही लेकिन ब्रोकरेज को चालू वित्त 2024 में रेवेन्यू ग्रोथ में तेज रिकवरी की उम्मीद है। बड़े रिटेलर्स के साथ साझेदारी से एक्सपोर्ट मार्केट में रेवेन्यू ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है। इन सब वजहों से ब्रोकरेज ने इसमें निवेश के लिए 786 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।