Multibagger Stocks: ₹60 का डिविडेंड, हर साल मिल रहा एक्स्ट्रा मुनाफा, 25 रुपये के इस शेयर ने बना दिया करोड़पति

Multibagger Stocks: क्या हो अगर शेयरों की तेजी के साथ-साथ डिविडेंड से भी शानदार कमाई हो यानी कि बिना शेयर बेचे अच्छा-खासा मुनाफा मिलता रहे? ऐसा ही एक शेयर है जो इस बार 60 रुपये का डिविडेंड बांट रही है और 2003 से हर साल इसने शानदार डिविडेंड बांटा है। सिर्फ यही नहीं इसके 25 रुपये के शेयर ने करोड़पति भी बना दिया है। क्या आपके पोर्टफोलियो में है?

अपडेटेड Aug 19, 2023 पर 5:04 PM
इंडस्ट्रियल एंड प्रूडेंशियल इनवेस्टमेंट ने शेयरों की तेजी से निवेशकों को करोड़पति तो बनाया ही है, डिविडेंड ने भी शानदार कमाई कराई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: करीब 90 साल पुरानी मुंबई की इनवेस्टमेंट कंपनी इंडस्ट्रियल एंड प्रूडेंशियल इनवेस्टमेंट कंपनी इंडस्ट्रियल एंड प्रूडेंशियल इनवेस्टमेंट (Industrial & Prudential Investment) के शेयरों ने लॉन्ग टर्म में करोड़पति बना दिया है। हालांकि शेयरों की तेजी के अलावा इसने डिविडेंड के जरिए भी निवेशकों की झोली भरी है। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के लिए यह हर शेयर पर 60 रुपये का फाइनल डिविडेंड बांट रही है और इसका रिकॉर्ड डेट 17 अगस्त को था यानी बीत चुका है। इसका डिविडेंड का पुराना रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। अब शेयरों की बात करें तो अभी बीएसई पर यह 2860.85 रुपये (Industrial & Prudential Investment Share Price) पर है। वहीं कंपनी के सेहत की बात करें तो इस पर कोई कर्ज नहीं है।

    Consumer Stocks: 34% मुनाफा कूटने का मौका, इन 5 शेयरों पर ब्रोकरेज ने लगाया दांव

    21 साल में बना दिया करोड़पति


    इंडस्ट्रियल एंड प्रूडेंशियल इनवेस्टमेंट के शेयर 24 सितंबर 2002 को महज 25 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 2860.85 रुपये पर है यानी कि 21 साल में इसने एक लाख रुपये के निवेश को 1.14 करोड़ रुपये की पूंजी बना दिया। ऐसा नहीं है कि इसने लॉन्ग टर्म में ही अच्छा रिटर्न दिया है। इसने शॉर्ट टर्म में भी शानदार कमाई कराई है।

    21 मार्च 2023 को यह एक साल के हाई 1505.80 रुपये पर था जो इसका एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद शेयरों की खरीदारी बढ़ी और महज पांच महीने में ही यह 96 फीसदी उछलकर 14 अगस्त 2023 को 2,947.95 रुपये पर पहुंच गया जो इसका रिकॉर्ड हाई है। फिलहाल इस हाई से यह 3 फीसदी डाउनसाइड है।

    Suzlon Share Price: 10 महीने में 3 गुना बढ़ा पैसा, अभी और कितना चढ़ेगा सुजलॉन?

    Industrial & Prudential Investment की डिविडेंड हिस्ट्री भी शानदार

    इंडस्ट्रियल एंड प्रूडेंशियल इनवेस्टमेंट ने शेयरों की तेजी से निवेशकों को करोड़पति तो बनाया ही है, डिविडेंड ने भी शानदार कमाई कराई है। वर्ष 2003 से लेकर इसने हर साल निवेशकों को डिविडेंड बांटा है। पिछले पांच साल की बात की जाए तो 2019, 2020, और 2021 में इसने हर शेयर पर 25-25 रुपये बांटे। फिर 2022 में हर शेयर पर 50 रुपये का डिविडेंड भेजा और अब इस साल 60 रुपये का डिविडेंड देने जा रही है।

    Multibagger Stocks: हाईवे बनाने वाली कंपनी ने बनाया करोड़पति, अब फिर बंपर तेजी का रुझान

    कैसी है वित्तीय सेहत

    चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून में इसका स्टैंडएलोन मुनाफा तेजी से बढ़ा। अप्रैल-जून 2023 में सालाना आधार पर यह 7 फीसदी और तिमाही आधार पर 740 फीसदी उछलकर 12.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ऑपरेशनल रेवेन्यू की बात करें सालाना आधार पर यह 11.62 करोड़ रुपये और तिमाही आधार पर 64.92 लाख रुपये से बढ़कर जून 2023 तिमाही में 13.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।