Multibagger Stock: महज 49 हजार के निवेश पर बना दिया करोड़पति, अब भी दिख रहा तेजी का रुझान, क्या आपने खरीदा है यह शेयर?

Multibagger Stock: आईटी सर्विसेज मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी के शेयर एक साल में 31 फीसदी से अधिक टूटे हैं। हालांकि लॉन्ग टर्म में इसने 50 हजार रुपये से कम के निवेश पर ही करोड़पति बना दिया है। पिछले कुछ समय से इसमें तेजी का रुझान लौटता दिख रहा है। मार्केट एक्सपर्ट इसमें आगे भी तेजी के आसार देख रहे हैं

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 5:25 PM
Story continues below Advertisement
Mphasis के शेयर 19 अक्टूबर 2001 को महज 10.29 रुपये के भाव में मिल रहे थे। अब यह 20411 फीसदी ऊपर 2110.55 रुपये के भाव में मिल रहा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock: आईटी सर्विसेज मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी एमफेसिस (Mphasis) के शेयर एक साल में 31 फीसदी से अधिक टूटे हैं। हालांकि लॉन्ग टर्म में इसने 50 हजार रुपये से कम के निवेश पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। वहीं पिछले कुछ समय से इसमें तेजी का रुझान लौटता दिख रहा है। आज यह करीब ढाई फीसदी की तेजी के साथ 2110.55 रुपये के भाव (Mphasis Share Price) में बंद हुआ है। मार्केट एक्सपर्ट इसमें आगे भी तेजी के आसार देख रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसमें निवेश के लिए 2450 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है जो मौजूदा भाव से 16 फीसदी अपसाइड है।

    Banking Stocks: पोर्टफोलियो में है यह बैंकिंग शेयर तो बेच डालें, एक्सपर्ट ने दी रिड्यूस रेटिंग

    49 हजार रुपये के निवेश पर बने करोड़पति


    Mphasis के शेयर 19 अक्टूबर 2001 को महज 10.29 रुपये के भाव में मिल रहे थे। अब यह 20411 फीसदी ऊपर 2110.55 रुपये के भाव में मिल रहा है। इसका मतलब हुआ है कि उस समय इसमें लगाए हुए महज 49 हजार रुपये का निवेश ही अब 205 गुना बढ़कर एक करोड़ रुपये की पूंजी हो गई है। पिछले साल 31 मार्च 2022 को यह 3466.40 रुपये के भाव पर था जो एक साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। उसके बाद 19 दिसंबर 2022 तक यह 45 फीसदी टूटकर 1897.35 रुपये के भाव पर आ गया जो 52 हफ्ते का रिकॉर्ड निचला स्तर है। हालांकि फिर यह संभल गया और अब तक 11 फीसदी रिकवर हो चुका है लेकिन अभी भी एक साल के हाई लेवल से यह 39 फीसदी डिस्काउंट पर है।

    Tesla के शेयरों के लिए 420 डॉलर मजाक नहीं था, Elon Musk ने दी सफाई, क्या वाकई टेस्ला को प्राइवेट कर सकते थे मस्क?

    Mphasis में अब आगे क्या है रुझान

    एमफेसिस ऐप सर्विसेज, बीपीओ और इंफ्रा सर्विसेज, बीएफएसआई, टेक, कम्यूनिकेशन और लॉजिस्टिक सर्विसेज मुहैया कराती है। मार्गेज बिजनेस में अनुमान से अधिक गिरावट और छुट्टियों के चलते एमफेसिस के लिए दिसंबर तिमाही कमजोर रही। कांस्टैंट करेंसी टर्म में तिमाही आधार पर इसका डायरेक्ट रेवेन्यू अक्टूबर-दिसंबर 2022 में 2.7 फीसदी और रेवेन्यू 2.5 फीसदी गिर गया।

    हालांकि आगे की बात करें तो मजबूत नेट न्यू डील बुकिंग्स, डील पाइपलाइन पर पॉजिटिव रुझान, बीएफएसआई का स्ट्रांग आउटलुक और मार्गेज बिजनेस का अब बिजनेस पर कम असर की संभावना है। ऐसे में निवेश के लिए एमफेसिस आकर्षक लेवल है। इसे देखते हुए ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसमें निवेश के लिए 2450 रुपये के टारगेट प्राइस पर निवेश की सलाह दी है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।