Multibagger Stocks: स्टील कंपनी जय बालाजी इंडस्ट्रीज (Jai Balaji Industries) के शेयरों ने निवेशकों की धमाकेदार कमाई कराई है। महज 11 महीने में निवेशकों के 1 लाख रुपये करीब 26 लाख रुपये बन गए। सिर्फ यही नहीं कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो दिसंबर 2023 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 740 फीसदी से अधिक उछल गया। आज इसके शेयरों के चाल की बात करें तो BSE पर यह 2.89 फीसदी के उछाल के साथ 1086.55 रुपये के भाव (Jai Balaji Share Price) पर बंद हुआ है। इस शेयर के उतार-चढ़ाव पर एक्सचेंजों की अतिरिक्त निगरानी है। यह एक्सचेंजों के ASM (एडीशनल सर्विलांस मेजर) लॉन्ग टर्म के चौथे स्टेज में है।
