Multibagger Stocks: दिग्गज एनबीएफसी कैप्री ग्लोबल कैपिटल (Capri Glabal Capital) के शेयर आज कमजोर दिख रहे हैं। हालांकि करोड़पति बनाने में इसने अधिक समय नहीं लिया और अधिक पैसे भी नहीं लगाने पड़े। इसके शेयरों की तेजी ने महज 16 हजार रुपये के निवेश पर 16 साल में ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। अब ब्रोकरेज का मानना है कि इसके शेयर मौजूदा लेवल से और नीचे फिसल सकते हैं। आज की बात करें तो बीएसई पर यह 1.52 फीसदी की गिरावट के साथ 741.90 रुपये (Capri Glabal Capital Share Price) पर बंद हुआ है।
16 हजार के निवेश पर बने करोड़पति
कैप्री ग्लोबल कैपिटल के शेयर 21 जून 2007 को महज 1.15 रुपये पर थे। अब यह 741.90 रुपये पर है यानी कि 16 साल में यह 64413 फीसदी मजबूत हुआ है और महज 16 हजार रुपये के निवेश पर निवेशक करोड़पति बन गए हैं। इस साल की बात करें तो इसके शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव दिया। महज ढाई महीने के भीतर इसमे एक साल के निचले स्तर से ऊंचे स्तर का सफर तय कर लिया।
कैप्री ग्लोबल कैपिटल का शेयर 27 मार्च 2023 को 565.85 रुपये पर था जो इसका एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद ढाई महीने में ही यह 54 फीसदी से अधिक उछलकर 15 जून 2023 को 874 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और इस हाई लेवल से यह करीब 15 फीसदी डाउनसाइड है।
Capri Global Capital में अभी और आएगी गिरावट?
कैप्री ग्लोबल ने वित्त वर्ष 2023 के लिए जो स्ट्रैटजी तैयार की थी, वह बेहतरीन तरीके से काम कर गई। 2022-23 में एमएसएमई, गोल्ड और अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस की हिस्सेदारी सालाना आधार पर 74 फीसदी से बढ़कर 79 फीसदी पर पहुंच गई और कंस्ट्रक्शन फाइनेंस 19 फीसदी से गिरकर 18 फीसदी पर आ गई। खास बात यह रही कि कार लोन बिजनेस नई ऊंचाई पर पहुंच गई और इसने वित्त वर्ष 2023 में 6000 करोड़ रुपये का कार लोन लोन बांटा। इसके ब्रांच भी बढ़े हैं।
आगे की बात करें तो इस एनबीएफसी ने नेट इंटेरेस्ट मार्जिन (NIM) के सुधरने या स्थिर होने के आसार जताए हैं। हालांकि घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मानना है कि पिछले छह महीने में इसके शेयरों इतने उछल चुके हैं कि सारे पॉजिटिव लगभग कवर हो चुके हैं तो आगे इसके बढ़ने के आसार नहीं हैं। ऐसे में ब्रोकरेज ने इसे 695 रुपये के टारगेट पर रिड्यूस रेटिंग दी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।