Get App

Multibagger Stocks: 16 हजार के निवेश पर बन गए करोड़पति, एक्सपर्ट ने अब मुनाफा निकालने की दी सलाह

Multibagger Stocks: इस दिग्गज एनबीएफसी के शेयर आज कमजोर दिख रहे हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक अभी यह और नीचे फिसल सकता है तो ऐसे में मुनाफा निकाल लेना बेहतर होगा। वहीं दूसरी तरफ अब तक के रिटर्न की बात करें तो करोड़पति बनाने में इसने अधिक समय नहीं लिया और अधिक पैसे भी नहीं लगाने पड़े। इसने महज 16 हजार रुपये के निवेश पर 16 साल में ही करोड़पति बना दिया है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 22, 2023 पर 3:47 PM
Multibagger Stocks: 16 हजार के निवेश पर बन गए करोड़पति, एक्सपर्ट ने अब मुनाफा निकालने की दी सलाह
Capri Glabal Capital के शेयरों में निवेश ने महज 16 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है।

Multibagger Stocks: दिग्गज एनबीएफसी कैप्री ग्लोबल कैपिटल (Capri Glabal Capital) के शेयर आज कमजोर दिख रहे हैं। हालांकि करोड़पति बनाने में इसने अधिक समय नहीं लिया और अधिक पैसे भी नहीं लगाने पड़े। इसके शेयरों की तेजी ने महज 16 हजार रुपये के निवेश पर 16 साल में ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। अब ब्रोकरेज का मानना है कि इसके शेयर मौजूदा लेवल से और नीचे फिसल सकते हैं। आज की बात करें तो बीएसई पर यह 1.52 फीसदी की गिरावट के साथ 741.90 रुपये (Capri Glabal Capital Share Price) पर बंद हुआ है।

16 हजार के निवेश पर बने करोड़पति

कैप्री ग्लोबल कैपिटल के शेयर 21 जून 2007 को महज 1.15 रुपये पर थे। अब यह 741.90 रुपये पर है यानी कि 16 साल में यह 64413 फीसदी मजबूत हुआ है और महज 16 हजार रुपये के निवेश पर निवेशक करोड़पति बन गए हैं। इस साल की बात करें तो इसके शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव दिया। महज ढाई महीने के भीतर इसमे एक साल के निचले स्तर से ऊंचे स्तर का सफर तय कर लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें