Suzlon Share Price: विंड टर्बाईन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) कंसालिडेटेड बेसिस पर 15 साल में पहली बार कर्ज मुक्त होने जा रही है। इस महीने की शुरुआत में इसने क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 2000 करोड़ रुपये जुटाया है और कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी हिमांशु मोदी के मुताबिक इसमें से 1500 करोड़ रुपये से कर्ज चुकाया जाएगा। इसके चलते शेयर बल्लियों उछल रहे हैं। सात कारोबारी दिनों में पांच दिन तो यह अपर सर्किट पर बंद हुआ और एक दिन इसमें 2 फीसदी कमजोरी आई लेकिन एक दिन यह 4 फीसदी से अधिक उछला था।
