Multibagger Stocks: स्पेशियालिटी केमिकल शेयर का कमाल, एक साल में दिया 200% से ज्यादा रिटर्न

Multibagger Stocks: पिछले एक साल की बात करें तो इसके शेयरों में 222% की तेजी आ चुकी है

अपडेटेड Aug 26, 2021 पर 1:18 PM
Story continues below Advertisement

इस साल अब तक कई स्पेशियालिटी केमिकल कंपनियों ने शानदार रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक मल्टीबैगर स्टॉक गुजरात Gujarat Fluorochemicals Limited (GFL) है। इसके शेयर इस साल अब तक 200 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुके हैं। जबकि पिछले एक साल की बात करें तो इसके शेयरों में 222 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

जनवरी 2021 की शुरुआत में Gujarat Fluoro के शेयर 570 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे जबकि आज इसकी कीमत 1710 रुपए है। गुरुवार 26 अगस्त को Gujarat Fluoro के शेयर 0.12 फीसदी ऊपर 1713.60 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

Gujarat Fluoro का हेडक्वार्टर नोएडा में है जो स्पेशियालिटी केमिकल बनाती है। यह कंपनी Inox ग्रुप की कंपनियों का हिस्सा है। Gujarat Fluoro रेफ्रिजरेटर गैस, कास्टिक सोडा, क्लोरोमीथेन, पोलीटेट्राफ्लूरोइथलीन (PTFE), फ्लूरोपोलीमर्स, फ्लूरोमोनोमर्स, स्पेशियालिटी फ्लूरो इंटरमीडिएट्स, स्पेशियालिटी केमिकल और इससे जुड़ी दूसरे केमिकल बनाती है।

Multibagger Stock: इस भरोसेमंद शेयर ने 10 साल में दिया 11,158% रिटर्न, 1 लाख रुपए का निवेश बना 1.12 करोड़ रुपए

Gujarat Fluoro की भारत में तीन मैन्युफैक्चरिंग इकाई है। इसका एक कैप्टिव fluorspar माइन मोरक्को में है। कंपनी के वेयरहाउस यूरोप और अमेरिका में हैं। कंपनी fluorospeciality chemicals में अपने कारोबार का विस्तार कर रही है। फिलहाल यह दुनियाभर के 75 देशों में निर्यात करती है।

Gujarat Fluoro के ग्राहकों में ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस, सेमिकंडक्टर्स, इलेक्ट्रॉनिक, घरेलू अप्लाएंस, टेलीकम्युनिकेशंस, हेल्थकेयर और आर्किटेक्चर सेक्टर की कंपनियां हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।