Get App

Multibagger Stocks: टाटा की इस कंपनी ने बनाया करोड़पति, अब कंपनी नए कारोबार पर बढ़ा रही फोकस तो ब्रोकरेज फिदा

Multibagger Stocks: टाटा ग्रुप (Tata Group) की इस दिग्गज कंपनी ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इसके शेयर आज तीन फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुए हैं लेकिन लॉन्ग टर्म में तो इसने करोड़पति बना दिया है। अब एक्सपर्ट्स आगे भी अच्छी तेजी के रुझान देख रहे हैं। एक्सपर्ट्स कंपनी की आगे की कारोबारी योजना को लेकर फिदा है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 11, 2023 पर 2:04 PM
Multibagger Stocks: टाटा की इस कंपनी ने बनाया करोड़पति, अब कंपनी नए कारोबार पर बढ़ा रही फोकस तो ब्रोकरेज फिदा
Voltas के शेयर 18 जुलाई 2003 को महज 7.74 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 777.95 रुपये पर है यानी कि 20 साल में निवेशकों की पूंजी 23 साल में 9951 फीसदी बढ़ गई और एक लाख का निवेश 1 करोड़ रुपये का हो गया।

Multibagger Stocks: टाटा ग्रुप (Tata Group) की फ्रिज-एसी बेचने वाली दिग्गज कंपनी वोल्टास (Voltas) ने शेयरों से रिटर्न के मामले में भी जमकर राहत दी है। इसके शेयरों ने 20 साल में निवेशकों को एक लाख रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है। मार्केट एक्सपर्ट्स इसमें आगे भी अच्छी तेजी के आसार देख रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज के मुताबिक मौजूदा लेवल से यह करीब 16 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है। इसके शेयर आज बीएसई पर 3.34 फीसदी की गिरावट के साथ 777.95 रुपये (Voltas Share Price) पर बंद हुए हैं। ब्रोकरेज के दिए टारगेट के हिसाब से इस गिरावट को निवेश के मौके के तौर पर देख सकते हैं।

20 साल में एक लाख बन गए एक करोड़

वोल्टास के शेयर 18 जुलाई 2003 को महज 7.74 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 777.95 रुपये पर है यानी कि 20 साल में निवेशकों की पूंजी 23 साल में 9951 फीसदी बढ़ गई और एक लाख का निवेश 1 करोड़ रुपये का हो गया। एक साल में शेयरों के चाल का बात करें तो पिछले साल 20 जुलाई 2022 को यह एक साल के हाई 1063.45 रुपये पर था। इसके बाद छह महीने में यह 31 फीसदी टूटकर 27 जनवरी 2023 को एक साल के निचले स्तर 737.60 रुपये पर आ गया। फिर खरीदारी का रुझान लौटा और अब तक यह 5 फीसदी से अधिक रिकवर हो चुका है। हालांकि अभी भी यह एक साल के हाई से करीब 27 फीसदी नीचे है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें