Muthoot Finance Share Price: एनबीएफसी सेक्टर की दिग्गज कंपनी मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) नई शाखाएं खोलने की तैयारी कर रही है। मुथूट फाइनेंस ने आज यानी कि बुधवार, 26 फरवरी को स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि उसे भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) से 115 नई शाखाएं खोलने की अनुमति मिल गई है। कंपनी ने केंद्रीय बैंक को नई शाखाओं के विवरण की जानकारी उपलब्ध कराई है। कंपनी का कहना है कि आरबीआई ने मुथूट फाइनेंस को सुरक्षित जमा तिजोरी सहित सोने के आभूषणों की सुरक्षा और भंडारण के लिए उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी सलाह दी।
