गोल्ड लोन NBFC मुथूट फाइनेंस के शेयरहोल्डर्स के लिए 3 अगस्त का दिन बेहद खराब रहा। दिन में शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 11 प्रतिशत तक टूटी। BSE पर शेयर 2,767 रुपये के लो तक गया। बाद में 7 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ 2890 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी के तिमाही नतीजे सामने आने के बाद शेयर में बिकवाली का दबाव है। मुनाफा और रेवेन्यू सालाना आधार पर बढ़ा है, जबकि तिमाही आधार पर गिरा है। अप्रैल-जून 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 43 प्रतिशत बढ़कर 2,825 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 1974.24 करोड़ रुपये था।
