Get App

Gold Price Today: नवरात्रि के तीसरे दिन सोना और फिसला; दिल्ली, जयपुर, लखनऊ में इतना रह गया भाव

Gold Price Today: सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1400 रुपये घटी

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 13, 2026 पर 8:04 AM
Gold Price Today: नवरात्रि के तीसरे दिन सोना और फिसला; दिल्ली, जयपुर, लखनऊ में इतना रह गया भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,161.81 डॉलर प्रति औंस पर है।

नवरात्रि के तीसरे दिन मंगलवार को देश में सोने की कीमत और नीचे आई है। 13 अक्टूबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 149810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में भाव 149670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1400 रुपये घटी। रुपये में मजबूती ने कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बढ़ाया।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घरेलू मुद्रा को मजबूती देने के उद्देश्य से वीकेंड में कई उपाय किए थे। इसके बाद सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93 पैसे मजबूत होकर 95.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। छह महीने से अधिक समय में यह एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त रही।

सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,161.81 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें