Get App

Muthoot Finance के शेयरों में 8% की दमदार रैली, मजबूत नतीजों के साथ AUM 1 लाख करोड़ रुपये के पार

Muthoot Finance का AUM सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 1.04 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका गोल्ड लोन AUM भी 86,164 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड हाई पर है। कंपनी के मजबूत कलेक्शन के चलते यह सुनिश्चित हुआ है कि अधिकांश गोल्ड लोन पहले छह महीनों के भीतर चुकाए जा सकें

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2024 पर 2:26 PM
Muthoot Finance के शेयरों में 8% की दमदार रैली, मजबूत नतीजों के साथ AUM 1 लाख करोड़ रुपये के पार
Muthoot Finance: मुथूट फाइनेंस के शेयरों में आज 18 नवंबर को करीब 8 फीसदी से अधिक की मजबूत तेजी देखी गई

Muthoot Finance share: भारत की सबसे बड़ी गोल्ड फाइनेंसर मुथूट फाइनेंस के शेयरों में आज 18 नवंबर को करीब 8 फीसदी से अधिक की मजबूत तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 7.24 फीसदी की बढ़त के साथ 1906.35 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने FY25 की दूसरी तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। इसके साथ ही मुथूट फाइनेंस का AUM बढ़कर 1 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है, जो कि कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि है। अन-सिक्योर्ड लेडिंग पर RBI के प्रतिबंधों के बीच गोल्ड लोन की मांग में भारी बढ़ोतरी हुई है।

Muthoot Finance को गोल्ड लोन डिमांड में तेजी से फायदा

मुथूट फाइनेंस का AUM सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 1.04 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका गोल्ड लोन AUM भी 86,164 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड हाई पर है। कंपनी के मजबूत कलेक्शन के चलते यह सुनिश्चित हुआ है कि अधिकांश गोल्ड लोन पहले छह महीनों के भीतर चुकाए जा सकें। जॉर्ज एलेग्जेंडर मुथूट ने सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में बताया कि केंद्रीय बैंक द्वारा अन-सिक्योर्ड लेडिंग को लेकर नियमों को सख्त करने के बाद MFI को गोल्ड लोन में तेजी देखने को मिल रही है।

Muthoot Finance पर ब्रोकरेज की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें