12 सितंबर को बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सेसेंक्स में 1440 अंकों की तेजी देखने को मिली वहीं निफ्टी 25400 के करीब जाता नजर आया। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा ECB के दरें घटाने के बाद, अब फेड पर फोकस होगा। लॉन्ग रहें, निफ्टी ने पोजीशनल लॉन्ग में ट्रेलिंग SL हिट नहीं किया। पोजीशनल लॉन्ग के लिए नया ट्रेलिंग SL 25150 पर रखें। अगर इतना बड़ा ट्रेलिंग SL नहीं रख सकते हैं तो कुछ मुनाफा वसूल लें। आज के लिए निफ्टी के बजाय चुनिंदा शेयरों पर नजर रखें। आज हो सकता है निफ्टी में कोई बड़ा ट्रेड नहीं मिले। ऐसे में बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।
गोल्ड फाइनेंस कंपनियों पर फोकस (GREEN)
अनुज सिंघल का कहना है कि गोल्ड फाइनेंस कंपनियों पर फोकस रखना चाहिए। मुथूट, मणप्पुरम में आज जोरदार तेजी संभव है। COMEX पर सोना $2560 के नए रिकॉर्ड पर पहुंचा है। सोने की ऊंची कीमतें दोनों शेयरों के लिए पॉजिटिव है। सोने के दाम बढ़ने से कोलेट्रल में रखे सोने की वैल्यू बढ़ती है। अनुज ने आगे कहा कि लोन-टू-वैल्यू बढ़ने से कंपनियां ज्यादा लोन दे सकेंगी।
LIC हाउसिंग, कैनफिन होम्स पर फोकस (GREEN)
आज अनुज LIC हाउसिंग, कैनफिन होम्स पर भी काफी बुलिश नजर आ रहा है।उनका कहना है कि इन कंपनियों में आज एक्शन देखने को मिल सकता है। सोमवार को बजाज हाउसिंग फाइनेंस की लिस्टिंग होगी। अनुज का कहना है कि 100% प्रीमियम से ज्यादा पर लिस्टिंग संभव है। लिस्टिंग पर शेयर 7x P/BV पर ट्रेड करेगा। ऐसे में LIC हाउसिंग, कैनफिन होम्स इसके मुकाबले काफी सस्ते है। लेकिन बजाज हाउसिंग की ग्रोथ कहीं ज्यादा तेज है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।