Multibagger Stock: नट-बोल्ट बनाने वाली कंपनी ने किया मालामाल, एक लाख रुपये को बना दिया 1.20 करोड़, आपने किया है निवेश?

Multibagger Stock: टीवीएस ग्रुप (TVS Group) की ऑटो पार्ट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी सुंदरम फास्टनर्स (Sundram Fasteners) के शेयरों में आज खरीदारी का शानदार रूझान दिखा। कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी यह मजबूत हुआ है

अपडेटेड Dec 09, 2022 पर 11:05 PM
Story continues below Advertisement
सुंदरम फास्टनर्स (Sundram Fasteners) के शेयर 21 सितंबर 2001 को 7.75 रुपये के भाव पर थे। 21 साल में यह करीब 120 गुना बढ़कर आज 931.25 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। (Image- Pixabay)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock: टीवीएस ग्रुप (TVS Group) की ऑटो पार्ट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी सुंदरम फास्टनर्स (Sundram Fasteners) के शेयरों में आज 9 दिसंबर को खरीदारी का शानदार रूझान दिखा। कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी यह मजबूत हुआ है। सेंसेक्स (Sensex) आज 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 62,181.67 पर बंद हुआ है जबकि सुंदरम फास्टनर्स 1.19 फीसदी के उछाल के साथ 931.25 रुपये के भाव (Sundram Fasteners Share Price) पर बंद हुआ है। लांग टर्म में तो इसने करोड़पति बना दिया है। इसका मार्केट कैप 19,568.20 करोड़ रुपये है।

    HUL Share Price: कमजोर मार्केट में भी दिखा क्रेज, एक साल के रिकॉर्ड हाई पर शेयर, इस कारण हुई खरीदारी

    एक लाख को बना दिया 1.20 करोड़ रुपये


    सुंदरम फास्टनर्स (Sundram Fasteners) के शेयर 21 सितंबर 2001 को 7.75 रुपये के भाव पर थे। 21 साल में यह करीब 120 गुना बढ़कर आज 931.25 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। इसका मतलब हुआ कि उस समय इसमें लगाए हुए एक लाख रुपये इस समय 1.20 करोड़ रुपये की पूंजी बन गई। सुंदरम फास्टनर्स के शेयरों ने लांग टर्म ही नहीं बल्कि कम टाइम फ्रेम में भी शानदार रिटर्न दिया है। इस साल 20 जून 2022 को यह 674.80 रुपये के एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर था। इसके बाद शेयरों में तेजी लौटी और फिर 7 नवंबर 2022 तक यह पांच महीने से भी कम समय में ही 52 फीसदी मजबूत होकर एक साल के रिकॉर्ड हाई 1009.80 रुपये पर पहुंच गया।

    IPO News: अगले हफ्ते चार आईपीओ में पैसे लगाने का मौका, 122% तक हो सकती है कमाई

    Sundram Fasteners के बारे में डिटेल्स

    सुंदरम फास्टनर्स टीवीएस ग्रुप की एक इकाई है। यह नट-बोल्ट, पानी और तेल के पंप, रेडिएटर कैप्स और कोल्ड एक्स्ट्रूडेड कंपोनेंट्स समेत ऑटो सेक्टर की जरूरतों के मुताबिक अन्य चीजें बनाती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो सितंबर तिमाही बहुत बेहतर नहीं रही। तिमाही आधार पर इसका शुद्ध मुनाफा जुलाई-सितंबर 2022 में 130.11 करोड़ रुपये से घटकर 111.75 करोड़ रुपये रह गया। वहीं इसी अवधि में रेवेन्यू भी 1239.64 करोड़ रुपये से फिसलकर 1218.19 करोड़ रुपये रहा।

    डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।