Get App

Multibagger Stocks: एक साल में ढाई गुना बढ़ा पैसा, लॉन्ग टर्म में बने करोड़पति, इस स्टील कंपनी ने ताबड़तोड़ भरी झोली

Multibagger Stocks: स्टील प्रोडक्ट्स बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों की तेजी ने जमकर रिटर्न दिया है। आज इंट्रा-डे में यह 15 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इसके शेयरों ने लॉन्ग टर्म में करोड़पति बनाया है तो एक साल में ढाई गुना से अधिक पैसा बढ़ा दिया है। चेक करें कि क्या यह शेयर आपके पोर्टफोलियो में है और इसकी कारोबारी स्थिति कैसी है?

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 05, 2023 पर 5:11 PM
Multibagger Stocks: एक साल में ढाई गुना बढ़ा पैसा, लॉन्ग टर्म में बने करोड़पति, इस स्टील कंपनी ने ताबड़तोड़ भरी झोली
सनफ्लैग आयरन एंड स्टील सनफ्लैग ग्रुप की कंपनी है। Sunflag Iron की बात करें तो यह सालाना 5 लाख टन की उत्पादन क्षमता वाले हाई क्वालिटी के स्टील प्रोडक्ट्स का प्लांट ऑपरेट करती है। (File Photo- Pixabay)

Multibagger Stocks: स्टील प्रोडक्ट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी सनफ्लैग आयरन एंड स्टील (Sunflag Iron & Steel) के शेयरों की तेजी ने निवेशकों को जमकर रिटर्न दिया है। आज इंट्रा-डे में यह 15 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। वहीं लॉन्ग टर्म में तो इसने एक लाख रुपये के निवेश को एक करोड़ रुपये की पूंजी बना दिया। इसके शेयरों ने लॉन्ग टर्म में करोड़पति बनाया है तो एक साल में इसने ढाई गुना से अधिक पैसा बढ़ा दिया है। आज यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था लेकिन मुनाफावसूली के चलते यह थोड़ा नरम हुआ। हालांकि फिर भी यह बहुत मजबूत स्थिति में है और दिन के आखिरी में यह बीएसई पर 11.73 फीसदी की बढ़त के साथ 190.50 रुपये (Sunflag Iron Share Price) पर बंद हुआ।

Sunflag Iron ने 22 साल में बनाया करोड़पति

सनफ्लैग के शेयर 26 जुलाई 2001 को महज 1.90 रुपये में मिल रहे थे। अब यह आज 190.50 रुपये पर पहुंचकर बंद हुआ यानी कि 22 साल में निवेशकों की पूंजी 9926 फीसदी से अधिक बढ़ गई और उनके एक लाख रुपये एक करोड़ बन गए। ऐसा नहीं है कि इसने लॉन्ग टर्म में ही बंपर रिटर्न दिया है बल्कि कम टाइम फ्रेम में भी इसने अच्छा मुनाफा दिया है और एक साल में निवेशकों की पूंजी ढाई गुना से अधिक बढ़ गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें