भारतीय म्यूचुअल फंड्स एपल के शेयरों पर फिदा हैं। एपल अमेरिका की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी है। म्यूचुअल फंडों की इंटरनेशनल स्कीमों ने एपल के शेयरों में काफी निवेश किया है। ऐसी कुल 8 स्कीमों की एपल के शेयरों में कुल निवेश की वैल्यू 31 मार्च, 2026 को 1,828 करोड़ रुपये थी। एपल के सीईओ टिम कुक ने 20 अप्रैल को इस्तीफा देने का ऐलान किया। जॉन टर्नस कंपनी के नए सीईओ होंगे। वह 1 सितंबर से नई जिम्मेदारी संभालेंगे। अभी वह कंपनी में हार्डवेयर चीफ हैं।
