म्यूचुअल फंड की रिटायरमेंट स्कीमों ने इन 8 शेयरों में किया है निवेश, क्या आप करना चाहेंगे?

इन कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन अभी 3000 करोड़ रुपये तक है। लेकिन, लंबी अवधि में ये मल्टीबैगर साबित हो सकती है। म्यूचुअल फंड की रिटायरमेंट स्कीमें लंबी अवधि के लिहाज से शेयरों में निवेश करती हैं

अपडेटेड Sep 07, 2024 पर 5:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अभी 12 एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (एएमसी) की रिटायमेंट सॉल्यूशन वाली ऐसी 29 स्कीमें मार्केट में हैं।

म्यूचुअल फंड हाउसेज की रिटायरमेंट सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली स्कीमें उन क्वालिटी स्टॉक्स में निवेश करती हैं, जिनमें रिस्क कम होता है और रिटर्न अच्छा होता है। इन स्कीमों ने कई माइक्रो-कैप स्टॉक्स में निवेश किया है, जिनके लंबी अवधि में मल्टीबैगर बनने की संभावना है। अभी 12 एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (एएमसी) की ऐसी 29 स्कीमें हैं। ये इक्विटी और डेट दोनों में निवेश करती हैं। मनीकंट्रोल आपको कुछ ऐसे माइक्रो-कैप स्टॉक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें इन स्कीमों ने निवेश किया है।

SJS Enterprises

एसजेएस एंटरप्राइजेज के शेयरों में 4 रिटायरमेंट ओरिएंटेड फंडों ने निवेश किया है। इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2,731 करोड़ रुपये है। यह कंपनी ऑटो एंसिलियरी सेक्टर की है। बीते एक साल में इस स्टॉक ने निवेशकों को 37 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।

Astec Lifesciences


एस्टेक लाइफसाइंसेज के शेयरों में रिटायरमेंट ओरिएंटेड फंडों ने निवेश किया है। इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2,364 करोड़ रुपये है। यह कंपनी पेस्टीसाइड और एग्रोकेमिकल्स सेक्टर की है। बीते एक साल में इस स्टॉक ने निवेशकों को 37 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। इस शेयर ने बीते एक साल में 15 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।

Praveg

प्रावेग के शेयरों में 3 रिटायरमेंट ओरिएंटेड फंडों ने निवेश किया है। इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2,075 करोड़ रुपये है। यह कंपनी प्रोफेशनल सर्विसेज उपलब्ध कराती है। बीते एक साल में इस स्टॉक ने निवेशकों को 37 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। इस स्टॉक ने बीते एक साल में निवेशकों को 67 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।

Nilkamal

नीलकम के शेयरों में 2 रिटायरमेंट ओरिएंटेड फंडों ने निवेश किया है। इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2,886 करोड़ रुपये है। यह कंपनी प्लास्टिक प्रोडक्ट्स बनाती है। बीते एक साल में इस स्टॉक ने निवेशकों को 37 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। बीते एक साल में इस स्टॉक का प्राइस 22 फीसदी गिरा है।

Goodyear India

गुडईयर इंडिया के शेयरों में 2 रिटायरमेंट ओरिएंटेड फंडों ने निवेश किया है। इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2,818 करोड़ रुपये है। यह कंपनी टायर्स एंड अलायड सेक्टर की है। बीते एक साल में इस स्टॉक में करीब 13 फीसदी गिरावट आई है।

Lumax Industries

लुमैक्स इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2 रिटायरमेंट ओरिएंटेड फंडों ने निवेश किया है। इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2,725 करोड़ रुपये है। यह कंपनी ऑटो एंसिलियरी सेक्टर की है। बीते एक साल में इस स्टॉक ने निवेशकों को 25 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।

Tamil Nadu Newsprint & Papers

तमिलनाडु न्यूजप्रिंट एंड पेपर्स के शेयरों में 2 रिटायरमेंट ओरिएंटेड फंडों ने निवेश किया है। इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,811 करोड़ रुपये है। यह कंपनी पेपर और पेपर प्रोडक्ट्स बनाती है है। बीते एक साल में इस स्टॉक का प्राइस 23 फीसदी गिरा है।

यह भी पढ़ें: Wockhardt ने सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच को रेंट चुकाने के कांग्रेस के आरोप को खारिज किया, जानिए कंपनी ने क्या कहा

Sterling Tools

स्टर्लिंग टूल्स के शेयरों में 2 रिटायरमेंट ओरिएंटेड फंडों ने निवेश किया है। इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,426 करोड़ रुपये है। यह कंपनी फास्टनर्स बनाती है। बीते एक साल में इस स्टॉक ने निवेशकों को 32 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।