मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने एक्सिस म्यूचुअल फंड के पूर्व चीफ डीलर, वीरेश जोशी (Viresh Joshi) सहित 20 लोगों को शेयर बाजार में भाग लेने से बंद कर दिया। यह कार्रवाई एक्सिस म्यूचुअल फंड से जुड़े फ्रंट रनिंग मामले (Front Running Case) में हुई है। SEBI ने कहा कि उसने कथित फ्रंट-रनिंग गतिविधियों के जरिए करीब साढ़े 30.5 करोड़ रुपये के गलत लाभ कमाने की पहचान की है और इस राशि को संबंधित संस्थाओं से जब्त करने का निर्देश दिया है। सेबी ने अपने आदेश में कहा, "एक्सिस म्यूचुअल फंड के तत्कालिक चीफ वीरेश जोशी को अपने बड़े क्लाइंट (Axis MF) की ओर से ऑर्डर देने से पहले विभिन्न सिक्योरिटीज मार्केट में कारोबार करते देखा गया था।"
