एक्सिस म्यूचुअल फंड के फ्रंट रनिंग केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी तलाशी कर रही है। अधिकारियों के निशाने पर पूर्व फंड मैनेजर वीरेश जोशी से जुड़े ठिकाने हैं। ईडी ने वीरेश जोशी के खिलाफ फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला फ्रंट रनिंग से जुड़ा हुआ है। फ्रंट रनिंग एक ऐसा कदम है जिसके तहत फंड मैनेजर ऐसी जानकारियों के आधार पर पहले से ही ट्रेड लेकर फायदा उठाते हैं जो पब्लिक डोमेन में नहीं होती है। चूंकि ये जानकारी आम लोगों के पास नहीं होती है तो वे ट्रेड नहीं ले पाते हैं और फंड मैनैजर फायदा उठा लेते हैं यानी कि बाकी निवेशकों को घाटा होता है और फंड मैनेजर अनुचित तरीके से फायदा उठा लेते हैं।
