सालों तक साइडलाइन रहने के बाद पिछले 18 महीनों से वैल्यूफंड एक बार फिर से अपनी चमक हासिल करते नजर आ रहे हैं। शुरुआती 2020 के पहले मार्केट की बढ़त में कुछ ही स्टॉक ने जोरदार भागीदारी की थी लेकिन पिछले 12-18 महीने के दौरान बाजार में आई रैली का आधार काफी व्यापक रहा है। इस दौरान तमाम ऐसे स्टॉक जिनको काफी चोट पड़ी थी लेकिन जिनका वैल्यूएशन काफी आर्कषक हो गया था उनमें कई गुने की तेजी आती दिखी है। इससे स्वाभाविक रुप से वैल्यू फंडों को फायदा हुआ। इस तरह के फंडों ने मिडऔर स्मॉलकैप के उन शेयरों पर भारी दांव लगाया था जो पिटाई के बाद काफी सस्ते हो गए थे लेकिन इनका वैल्यूएशन काफी अच्छा हो गया था।
ऐसे निवेशक जो वैल्यू फंड में निवेश करना चाहते है उनकी निवेश अवधि लंबी होनी चाहिए। यानी उनको कम से कम 7 साल से ज्यादा का निवेश नजरिया रखना चाहिए। पिछले कुछ सालों में वैल्यू फंडों ने शानदार प्रदर्शन किया है। यहां हम आपको कुछ ऐसे फंडों की सूची दे रहे हैं।
IDFC Sterling Value- यह फंड करीब 13 साल से बाजार में है और यह अपनी कैटेगरी का टॉपर फंड है। वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक इस स्कीम ने पिछले 1 साल में 64 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम के तहत मिड और स्मॉलकैप में 70 फीसदी से ज्यादा निवेश है। इसमें फाइनेंशियल के अलावा ऑटो मोबाइल, एफएमसीजी और कंस्ट्रक्शन में बड़ा निवेश किया गया है। यह इस फंड का AUM 4,207 करोड़ रुपये है।
SBI Contra- यह इस लिस्ट का अगला टॉप परफॉर्मर है जिसने पिछले 1 साल में 58.3 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह फंड जुलाई 1999 से बाजार में है। इसका 55 फीसदी निवेश मिड और स्मॉलकैप में है जबकि बकाया निवेश लॉर्जकैप स्टॉक्स में है। इस AUM 3,106 करोड़ रुपये की है।
Templeton India Value fund-इस फंड ने पिछले 1 साल में 51.9 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह फंड 25 साल की ज्यादा की अवधि से बाजार में है। इसमें लॉर्जकैप में बड़ा निवेश है। लॉर्जकैप में इसका करीब 74 फीसदी एक्सपोजर है। इसकी AUM 621 करोड़ रुपये की है।
Nippon India Value-इस फंड ने पिछले 1 साल में 46 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके पोर्टफोलियो का करीब 64 फीसदी एक्सपोजर स्मॉल और मिडकैप में है। इनमें भी फाइनेंशियल शेयरों का बड़ा हिस्सा है। इसके अलावा इस स्कीम के तहत कंस्ट्रक्शन, हेल्थकेयर और एनर्जी स्टॉक्स में भी पैसे लगाए गए हैं। इसकी AUM 4,368 करोड़ रुपये की है।
L&T India Value- L&T India Value ने पिछले 1 साल में 44.4 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 54 फीसदी निवेश लॉर्जकैप में है जबकि 46 फीसदी निवेश मिड और स्मॉलकैप में है। इसकी टॉप की कुछ होल्डिंग में निफ्टी हैवी वेट शामिल हैं। इसकी AUM 8,009 करोड़ रुपये की है।
इस बात का ध्यान रखें कि यहां बताए गए फंड हमारी निवेश सिफारिश नहीं है। वैल्यू फंड सामान्य तौर पर अपना असर दिखाने में लंबा समय लेते हैं और मजबूत रिटर्न देते है। किसी भी निवेश के पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरुर लें।