एनालिस्ट का अनुमान है कि मीडियम टर्म में आगे हमें आईटी कंपनियों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है। इस समय तमाम कंपनियां क्लाउंड आधारित अपग्रेडेशन के साइकिल से गुजर रही है जिसको देखते हुए आगे आईटी कंपनियों को बड़े-बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
एनालिस्ट का अनुमान है कि मीडियम टर्म में आगे हमें आईटी कंपनियों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है। इस समय तमाम कंपनियां क्लाउंड आधारित अपग्रेडेशन के साइकिल से गुजर रही है जिसको देखते हुए आगे आईटी कंपनियों को बड़े-बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए जानेमाने ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की TCS में खरीदारी की सलाह है। इसका कहना है कि कंपनियों के बिजनेस मॉडल में बदलाव और डिजिटलाइजेशन पर बढ़ते फोकस के चलते आगे कंपनियों के टेक बजट में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिससे आईटी सेक्टर में 5-6 फीसदी की incremental ग्रोथ आती दिखेगी।
मोतीलाल ओसवाल ने इन तर्को के आधार पर TCS जैसे दिग्गज आईटी स्टॉक में 17 फीसदी के अपसाइड के लिए खरीदारी की सलाह दी है। मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि अगले 1 साल में टीसीएस का शेयर हमें वर्तमान 3604 रुपये से 17 फीसदी की बढ़त दिखाते हुए 4220 रुपये तक का रास्ता तय करता नजर आ सकता है।
मोतीलाल ओसवाल ने टीसीएस पर अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2021 में टीसीएस की बिक्री 1642 करोड़ रुपये पर थी। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी की बिक्री बढ़कर 1910 अरब रुपये हो सकती है। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की बिक्री में 4.6 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली थी जबकि वित्त वर्ष 2022 में इसकी बिक्री में 16.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की एबिटडा 465 अरब रुपये थी जिसके वित्त वर्ष 2022 में 542 अरब रुपये होने की संभावनाए है। बता दें कि Tata Consultancy Services अपने ग्राहकों को बेस्ट इन क्लास आईटी consulting और सल्यूएंश सेवाएं उपलब्ध कराती है। वर्तमान में N. Chandrasekaran इसके चेयरमैन है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।