52 वीक लो के करीब नजर आ रहें इस स्टॉक में प्रभुदास लीलाधर की है खरीद की सलाह, क्या करेंगे आप निवेश?

प्रभुदास लीलाधर का यह भी कहना है कि धीरे-धीरे इकोनॉमी के खुलने के साथ ही आगे वॉल्यूम में और बढ़त देखने को मिलेगी

अपडेटेड Dec 10, 2021 पर 12:47 PM
प्रभुदास लीलाधर ने इस स्टॉक को Buy ऱेटिंग देते हुए इसका टार्गेट प्राइस 1345 रुपये दिया है।

महानगर गैस के शेयर फिसलकर अपने 52वीक लो के करीब आ गए है और 918 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे है जबकि इसका 52 वीक हाई 1284 रुपये के आसपास है। आइए देखते है क्या इस स्टॉक में वर्तमान लेवल पर है खरीदारी के मौके।

जानकारों का कहना है कि आगे हमें पाइप्ड नैचुरल गैस और सीएनजी बसों से इस स्टॉक को सपोर्ट मिलता नजर आएगा। पाइप्ड नैचुरल गैस में विस्तार के साथ ही महानगर गैस के लिए भी आगे बड़ी संभावनाएं नजर आ रही है। इसके साथ ही देश में सीएनजी बसों की बढ़ती संख्या से भी इस स्टॉक को फायदा मिलता नजर आएगा।

Medplus Health IPO: इश्यू खुलने से पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम 38% तक बढ़ा, जानिए कब खुल रहा है इश्यू और क्या है प्राइस बैंड?


 

प्रभुदास लीलाधर ने हाल में आई अपने एक रिपोर्ट में बताया है कि दूसरी तिमाही में 2,500 कमर्शियल व्हीकल को सीएनजी में कनवट किया गया है। महानगर गैस की योजना इस तरह के कनवर्जन को इन्सेटिंव देनी की है।

प्रभुदास लीलाधर का यह भी कहना है कि धीरे-धीरे इकोनॉमी के खुलने के साथ ही आगे वॉल्यूम में और बढ़त देखने को मिलेगी। उम्मीद है कि राज्य सरकारें अपने बेड़े में ज्यादा से ज्यादा सीएनजी बसें शामिल करने पर फोकस करेगी। इसके अलावा नए थ्री व्हीलर में सीएनजी के बढ़ते उपयोग और महाराष्ट्र के रायगढ़ और कर्जत में कंपनी के विस्तार से इसको और सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा सरकार घरेलू उपयोग के लिए पाइप्ड गैस के उपयोग को लगातार प्रोत्साहन दे रही है जिसका फायदा कंपनी को मिलेगा।

इन तर्को के आधार पर प्रभुदास लीलाधर ने इस स्टॉक को Buy ऱेटिंग देते हुए इसका टार्गेट प्राइस 1345 रुपये दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।