AnandRathi Wealth के Feroze Azeez ने बताया - उतार-चढ़ाव में कौन से फंड करा सकते हैं जोरदार कमाई

कल की गिरावट में घरेलू संस्थागत निवेशकों ने पिछले 17 सालों की सबसे बड़ी खरीदारी की

अपडेटेड Feb 25, 2022 पर 6:09 PM
फिरोज अजीज ने कहा कि उतार-चढ़ाव भरा माहौल इस समय शानदार PORTFOLIO बनाने का मौका दे रहा है

कल की जोरदार गिरावट के बाद आज बाजार में BULLS की धमाकेदार वापसी होती देखी गई। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल पिछले 17 सालों की सबसे बड़ी खरीदारी की। उतार-चढ़ाव भरा माहौल इस समय शानदार PORTFOLIO बनाने का मौका दे रहा है। अब निवेशकों को किन फंड्स में दांव लगाना चाहिए, ये बताने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ आनंद राठी वेल्थ के उप सीईओ फिरोज अजीज (AnandRathi Wealth, Deputy CEO Feroze Azeez) जु़ड़ गये हैं।

दमदार रिटर्न का पोर्टफोलियो बताते हुए फिरोज अजीज ने 6 फंड्स के नाम लिये और उसमें एलोकेशन की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि पहले चार फंड्स ऐसे हैं जो कि स्वदेशी फंड्स माने जाते हैं और उसमें निवेशकों का 20-20 प्रतिशत पैसा लगाया जाता है। फिरोज ने कहा कि उनका पहला पसंदीदा फंड Franklin India Bluechip Fund(G) है इसमें 20% एलोकेशन है। दूसरा HDFC Flexi Cap Fund(G) और इसमें भी 20% एलोकेशन है। बाकी के दो और फंड्स में ICICI Pru Focused Eq (G) (20% एलोकेशन) और SBI Focused Eq Fund-Reg(G) (20% एलोकेशन) शामिल हैं।

KOTAK MAHINDRA AMC के नीलेश शाह ने कहा- "कल की गिरावट में उनके फंड ने की जबरदस्त खरीदारी" जानें किन सेक्टर्स में लगाया पैसा


इसके अलावा दो ऐसे विदेशी फंड्स हैं जिन्हें निवेशक भारतीय रुपये का निवेश करके खरीद सकते हैं लेकिन उन्हें डॉलर में रिटर्न मिलते हैं। उसमें से एक Franklin India Feeder - Franklin U.S. Oppor Fund(G) है जिसमें 10% का एलोकेशन है और दूसरा ICICI Pru US Bluechip Eq Fund(G) है और इसमें में भी 10% का एलोकेशन है। इस तरह कुल मिलाकर इन 6 फंड्स में निवेशकों के पैसों का 100 प्रतिशत एलोकेशन किया जाता है। जिससे उनके पैसों पर बढ़िया रिटर्न मिल सके।

Franklin India Bluechip Fund(G) के बारे में और अधिक डिटेल्स देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में लार्जकैप कैटेगिरी ने आउटपरफॉर्म किया है और इसके लिए अगले एक साल में 20.3% NAV का लक्ष्य रखा गया है।

HDFC Flexicap Fund ने फ्लेक्सी फंड कैटेगिरी में आउटपरफॉर्म किया है। इस फंड में सरकारी कंपनियों का 38% एक्सपोजर है। हमारा मानना है कि पॉलिसी पुश के चलते PSU अच्छा कर सकते हैं।

आज बाजार की रिकवरी में इस ऑटो और बैंकिंग स्टॉक में ब्रोकरेजेस ने कराई खरीदारी, क्या आपके पास हैं ये शेयर्स

ICICI Pru Focused Eq Fund(G)- फिरोज ने कहा इस फंड में अगले एक साल में 22.76% NAV का लक्ष्य रखा गया है और ये अपनी कैटेगिरी में बेहतरीन रिटर्न देने वाला फंड है।

SBI Focused Eq Fund-Reg(G)- ये फोकस्ड फंड कैटेगिरी में टॉप परफॉर्मर रहा है। इस फंड का इंटरनेशनल एक्सपोजर 13% रहा है। फिरोज अजीज ने कहा कि अगले एक साल में 18.3% NAV का लक्ष्य रखा गया है।

Franklin U.S. Opportunities Fund(G)- इस फंड ने पिछले 3 सालों में 19.3% के रिटर्न दिये हैं जबकि पिछले 5 सालों में इसने 17.7% का रिटर्न दिया है।

ICICI Pru US Bluechip Equity Fund(G)- इस फंड ने पिछले 3 सालों में 18.35% के रिटर्न दिये हैं जबकि पिछले 5 सालों में इसने 16.94% का रिटर्न दिया है।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।