सुप्रीम कोर्ट (SC) ने फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड (Franklin Templeton Mutual Fund) के निवेशकों को SBI म्यूचुअल फंड्स की तरफ से दी जाने वाले अगली किस्त को कुछ समय तक के लिए रोकने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटरों की संस्था- फाउंडेशन ऑफ इंडिपेंडेंट फाइनेंशियल एडवाइजर्स (FIFA) की तरफ से दाखिल याचिका के बाद यह निर्देश दिया है। FIFA ने अपनी याचिका में डिस्ट्रीब्यूटरों के कमीशन का भुगतान किए जाने की मांग की है।
