Get App

HDFC Defense Fund ने एकमुश्त निवेश पर रोक लगाई, 10,000 रुपये से ज्यादा SIP की भी इजाजत नहीं

एचडीएफसी डिफेंस सेक्टर फंड इस साल 19 मई को लॉन्च हुआ था। यह NFO 30 मई को बंद हुआ था। किसी म्यूचुअल फंड हाउस के अपनी स्कीम में निवेश पर रोक लगाने की यह पहली घटना नहीं है। इनवेस्टर्स से मिले अमाउंट के बेहतर इनवेस्टमेंट के मौकों का इस्तेमाल करने के लिए इस तरह की रोक लगाई जाती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 12, 2023 पर 6:10 PM
HDFC Defense Fund ने एकमुश्त निवेश पर रोक लगाई, 10,000 रुपये से ज्यादा SIP की भी इजाजत नहीं
एचडीएफसी डिफेंस फंड एक डिफेंस फोक्स्ड स्कीम है। इसका मकसद डिफेंस और इससे संबंधित सेक्टर की कंपनियों के शेयरं में निवेश कर कैपिटल की वैल्यू बढ़ाना है।

HDFC Mutual Fund ने हाल में लॉन्च अपने एचडीएफसी डिफेंस फंड के बारे में बड़ा ऐलान किया है। उसने कहा है कि 12 जून से अपने इस फंड में एकमुश्त निवेश नहीं लेगा। इसकी वजह यह है कि डिफेंस सेक्टर में लिस्टेड कंपनियों की संख्या ज्यादा नहीं है। एचडीएफसी डिफेंस सेक्टर फंड इस साल 19 मई को लॉन्च हुआ था। यह NFO 30 मई को बंद हुआ था। इस फंड ने SIP से होने वाले निवेश की मैक्सिमम सीमा भी तय कर दी है। अब हर महीने 10,000 रुपये से ज्यादा SIP की इजाजत इस फंड में नहीं होगी।

STP के नए रजिस्ट्रेशन की भी इजाजत नहीं

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने कहा है कि वह अपने डिफेंस फंड में स्विच-इन के रिक्वेस्ट को भी एक्सेप्ट नहीं करेगा। वह सिस्टमैटिक ट्रांसफर प्लान (STP) के नए रजिस्ट्रेशन को भी इजाजत नहीं देगी। SIP पर लगा प्रतिबंध फर्स्ट होल्डर पैन लेवल पर लागू होगा। स्विचिंग ऑउट या इस स्कीम की यूनिट्स के रिडेम्प्शन पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। 12 जून से पहले के SIP और STP को प्रोसेस किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें