एक्टिव फंड मैनेजर जिन पैमानों का इस्तेमाल कर किसी स्टॉक को चुनते हैं, उसमें से एक फ्री कैश फ्लो (FCF) है। कंपनी के पास सभी ऑपरेशन और बिजनेस खर्चों के बाद जो कैश बचता है, उसे ही फ्री कैश फ्लो कहते हैं। यह किसी भी कंपनी के बारे में 3 मुख्य चीजें बताता है- मुनाफा, ग्रोथ और रिटर्न ऑन इक्विटी। फ्री कैश फ्लो से कंपनी को ग्रोथ के अधिक मौके भुनाने, नियमित डिविडेंड देने और अपना कर्ज घटाने में मदद मिलती है। समस्ती एडवाइजर्स के को-फाउंडर्स रवि सरावगी ने बताया, "फ्री कैश फ्लो एक पैमाना है जिसका इस्तेमाल कंपनियों की संभावित डिविडेंट भुगतान क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए किया जा सकता है।"
