म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले अक्सर निवेशक फंड की स्टार रेटिंग पर ध्यान देते है। माना जाता है कि ये रेटिंग्स जितनी अच्छी होती है फंड में रिटर्न का उतना ही फायदा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते है कि म्यूचुअल फंड की रेटिंग कैसे तय होती है और इसके क्या मतलब होते है। साथ ही क्या केवल स्टार रेटिंग से अच्छे रिटर्न की गारंटी मिल जाती है? इन तमाम उलझनों के सुलाझते हुए Anand Rathi Wealth के Deputy CEO फिरोज अजीज ने कहा कि स्टार रेटिंग फंड को दी जाने वाली रेटिंग होती है। म्यूचुअल फंड को दी जाने वाली यह रेटिंग 1 से 5 के बीच होती है । अलग-अलग कंपनियों की रेटिंग अलग-अलग होती है। बता दें कि यह रेटिंग फंड की परफॉर्मेंस और रिस्क मैनेजमेंट पर आधारित होती है। इनकी समान कैटेगरी के फंड से तुलना होती है। कम रिस्क के साथ बढ़िया रिटर्न को अच्छी रेटिंग होती है।
म्यूचुअल फंड की रेटिंग फंड की परफॉर्मेंस और रिस्क मैनेजमेंट पर आधारित होती है। म्यूचुअल फंड का 1,3,5 साल का ट्रैक रिकॉर्ड देखकर यह रेटिंग दी जाती है। हर महीने फंड रेटिंग का रिव्यू होता है। हर वेबसाइट पर फंड की अपनी रेटिंग होती है।
MF की रेटिंग कैसे होती है तय
किसी म्यूचुअल फंड को अगर 5 स्टार रेटिंग मिली है तो इसका मतलब होता है कि वह Very Highly Rated Fund है। वहीं 4 स्टार रेटिंग वाले फंड Very Highly Rated Fund में आते है। जबकि 3 स्टार रेटिंग वाले म्यूचुअल फंड Moderately Rated Fund में आते है। वहीं 2 स्टार रेटिंग वाले फंड Low Rated Fund और 1 स्टार रेटिंग वाले म्यूचुअल फंड Very Low Rated Fund में माने जाते है।
रेटिंग के हिसाब से निवेश कितना सही ?
रेटिंग के हिसाब से किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना कितना सही होता है। इस पर बोलते हुए फिरोज़ अजीज ने कहा कि आज का स्टार रेटिंग फंड जरूरी नहीं कल भी बेहतर रिटर्न दे। स्टार रेटिंग के आधार पर निवेश के लिए म्यूचुअल फंड सिलेक्ट नहीं करें। फंड की अपने बेंचमार्क से तुलना भी जरूरी होती है। निवेश के लिए किसी भी म्यूचुअल फंड का चुनाव करते समय स्कीम के सेक्टर एलोकेशन पर ध्यान दें। साथ ही अच्छे फंड में निवेश के लिए फंड मैनेजर की स्ट्रैटेजी भी जरूरी होती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।