Get App

कई MF कंपनियों ने IT सेक्टर से नतीजों से पहले बनाई दूरी, जानें वजह

MF कंपनियों के IT सेक्टर से दूर रहने के कारण बताते हुए मिताली जैन ने कहा कि IT सेक्टर पर MF की चिंता के कारण ये हैं कि इस पूरे सेक्टर के लिए तीसरी तिमाही ज्यादातर कमजोर तिमाही होती है। इस तिमाही में छुट्टियां और अवकाश अधिक होते हैं इसके चलते ये कमजोर तिमाही मानी जाती है। इन Furloughs से कई प्रोजेक्ट अटक जाते हैं। इसका आय पर भी असर होता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 13, 2025 पर 3:40 PM
कई MF कंपनियों ने IT सेक्टर से नतीजों से पहले बनाई दूरी, जानें वजह
आईटी कंपनियां इस समय नई नौकरियां नहीं देने की स्ट्रैटेजी अपना रही हैं। कंपनियां मौजूदा कर्मचारियों को ज्यादा काम देने पर फोकस कर रही हैं

बाजार का फोकस इस दिनों नतीजों के मौसम पर है। आईटी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS) के नतीजों के साथ Q3 नतीजों की शुरुआत हो चुकी है। इस हफ्ते तकरीब सभी बड़ी IT कंपनियों के नतीजे आ जाएंगे। लेकिन इससे पहले कई  म्यूचुअल फंड (MF) कंपनियों ने IT सेक्टर से दूरी बना ली है। हालांकि कुछ MF कंपनियां इस सेक्टर पर ओवरवेट भी हैं। UTI MF इस सेक्टर पर 18.40% के वेटेज, एक्सिस MF 14.90% के वेटेज और कोटक MF 14.20% के वेटेज के साथ ओवरवेट नजरिया रख रहे हैं। जबकि Mirae 13.70% वेटेज, आदित्य बिड़ला MF 11.20% वेटेज और निपॉन MF 9.50% के वेजेट के साथ आईटी सेक्टर पर अंडरवेट बने हुए हैं।

MF कंपनियों के IT सेक्टर से दूर रहने के कारण बताते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ की मिताली जैन ने कहा कि IT सेक्टर पर MF की चिंता के कारण ये हैं कि इस पूरे सेक्टर के लिए Q3 ज्यादातर कमजोर तिमाही होती है। इस तिमाही में छुट्टियां और अवकाश अधिक होते हैं इसके चलते ये कमजोर तिमाही रहती है। इन Furloughs से प्रोजेक्ट अटकते हैं और आय पर भी असर होता है।

HDFC Life का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

IT कंपनियों के ट्रेंड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें