Mutual Fund News: म्यूचुअल फंड निवेशक घरेलू फंडों के जरिए जल्द ही विदेशी स्कीमों में पैसे लगा सकेंगे। इसे लेकर बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने नियमों में बदलाव का एक अहम प्रस्ताव पेश किया है। सेबी ने भारतीय सिक्योरिटीज में पैसे लगाने वाले ओवरसीज फंडों में निवेश करने के लिए भारतीय म्यूचुअल फंडों को मंजूरी देने का सुझाव दिया है। हालांकि इसमें एक शर्त यह भी होगी कि एक्सपोजर ओवरसीज फंड के नेट एसेट्स के 20 फीसदी से कम ही होना चाहिए। इस पहल का उद्देश्य ये है कि भारतीय फंड ऑफ फंड्स (FoFs) अपने स्तर के हिसाब से परफॉरमेंस दिखा सकें।
