फंड मैनेजर्स स्टॉक चुनते समय मजबूत फाइनेंशियल रिकॉर्ड, बेहतर क्वालिटी मैनेजमेंट, बढ़ता बिजनेस और आकर्षक वैल्यूएशन इत्यादि पैरामीटर्स पर इसे परखते हैं। जो कंपनियां इन पैमानों पर खरी नहीं उतरती हैं, उन्हें म्यूचुअल फंड की स्कीमों में बहुत मुश्किल से ही जगह मिलती हैं। मनीकंट्रोल की स्टडी में सामने आया है कि कई ऐसे स्टॉक्स हैं जो मिडकैप हैं, वह म्यूचुअल फंड की एक्टिव स्कीमों में शामिल नहीं है। म्यूचुअल फंडों के लिए सबसे पसंदीदा मिडकैप स्टॉक्स की बात करें तो कोफोर्ज (Coforge) 162, हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) 141 और समवर्धन मदरसन इंटरनेशनल (Samvardhana Motherson International) 140 एक्टिव स्कीमों में शामिल है।
