Mutual Fund Dividend: म्यूचुअल फंड की इन स्कीमों में लगाए हैं पैसे तो, अब हर यूनिट पर मिलेगा ₹14.63 का डिविडेंड

Mutual Fund Dividend: म्यूचुअल फंड इनवेस्टमेंट की एक स्ट्रैटेजी है जिसमें फंड के मुनाफे का एक हिस्सा निवेशकों को मिलता है। अब कुछ म्यूचुअल फंड हाउसेज ने अपी कुछ स्कीमों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। जिसकी रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो गई है। अगर आपके पोर्टफोलिओ में इन स्कीमों के यूनिट्स हैं तो हर यूनिट पर 14.63 रुपये तक की अतिरिक्त कमाई हो सकती है

अपडेटेड Sep 12, 2024 पर 2:13 PM
Story continues below Advertisement
Mutual Fund Dividend: कुछ म्यूचुअल फंड हाउसेज ने अपी कुछ स्कीमों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। इसका रिकॉर्ड डेट भी 13 सितंबर का फिक्स कर दिया गया है।

Mutual Fund Dividend: कुछ म्यूचुअल फंड हाउसेज ने अपी कुछ स्कीमों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। इसका रिकॉर्ड डेट भी 13 सितंबर का फिक्स कर दिया गया है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास इस तारीख को इन फंडों के यूनिट्स होंगे, उन्हें हर यूनिट पर 14.63 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। म्यूचुअल फंड्स अपनी कमाई के एक हिस्से को निवेशकों के बीच डिविडेंड के रूप में बांटती हैं। इसे दो रूप में बांटा जा सकता है या तो कैश यानी सीधे खाते में पैसे क्रेडिट हो सकते हैं या पोर्टफोलियो में अतिरिक्त यूनिट्स के रूप में मिल सकते हैं।

Mutual Fund Dividends: इन स्कीमों पर डिविडेंड का ऐलान

स्कीम का नाम टाइप प्रति यूनिट डिविडेंड
ICICI Pru All Seasons Bond Direct-IDCW ओपन-एंडेड ₹ 0.93
ICICI Pru All Seasons Bond-IDCW ओपन-एंडेड ₹ 0.84
ICICI Pru Equity & Debt Direct-IDCWH ओपन-एंडेड ₹ 1.20
ICICI Pru Equity & Debt-IDCWH ओपन-एंडेड ₹ 1.20
ICICI Pru FMCG Direct-IDCW ओपन-एंडेड ₹ 8.75
ICICI Pru FMCG-IDCW ओपन-एंडेड ₹ 8.75
ITI Balanced Advantage Fund Direct-IDCW ओपन-एंडेड ₹ 14.63
ITI Balanced Advantage Fund Reg-IDCW ओपन-एंडेड ₹ 13.24

(सोर्स: वैल्यू रिसर्च)


किसे मिलता है फायदा और कितना?

फंड हाउस डिविडेंड का जो ऐलान करते हैं, उससे निवेशकों को फायदा मिलता है क्योंकि उन्हें म्यूचुअल फंड्स में अपने निवेश पर यह सीधे रिटर्न के रूप में मिलता है। यह कितना मिलेगा, यह इस पर डिपेंड करता है कि म्यूचुअल फंड्स के कितने यूनिट निवेशक के पास हैं और फंड हाउस ने प्रति यूनिट कितना डिविडेंड बांटने का ऐलान किया है। डिविडेंड से म्यूचुअल फंड्स से मिलने वाला ओवरऑल रिटर्न बढ़ जाता है और यह आय के अतिरिक्त स्रोत के रूप में काम करता है। यह फायदा निवेशकों को IDCW यानी इनकम डिस्ट्रीब्यूशन कम कैपिटल विदड्रॉल स्कीम में मिलता है। यह म्यूचुअल फंड इनवेस्टमेंट की एक स्ट्रैटेजी है जिसमें फंड के मुनाफे का एक हिस्सा निवेशकों को मिलता है।

Arbitrage Fund: निवेश के लिए कैसा है आर्बिट्राज फंड, इसमें कितना मिल सकता है रिटर्न?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।