Mutual funds: इस इक्विटी स्मॉलकैप इंडेक्स प्लान ने 2.5 साल में दिया 100% रिटर्न, क्या आपने भी कर रखा हैं निवेश

पिछले 1 साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 26 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि इसी कैटेगरी के फंडों का इस अवधि का औसत रिटर्न 12.20 फीसदी रहा है।

अपडेटेड Mar 12, 2022 पर 1:26 PM
Story continues below Advertisement
यह प्लान 6 सितंबर 2019 को शुरु हुआ था । उसके बाद से ही यह अपने निवेशकों को अल्फा रिटर्न दे रहा है।

Mutual funds: ग्लोबल इकोनॉमी के कोरोना और महंगाई के दबाव के दौर से गुजरने के बावजूद भारतीय शेयर बाजार मे अपने निवेशकों को 2021 में शानदार रिटर्न दिया है। इस इक्विटी इन्वेस्टमेंट की सूची में म्यूचुअल फंडों के जरिए इक्विटी में किया गया निवेश भी शामिल है। पिछले 2.5 साल में Motilal Oswal Nifty Smallcap 250 Index Fund Direct Growth plan ने निवेशकों के पैसे को दोगुना कर दिया।

यह एक स्मॉलकैप इंडेक्स फंड है। इस फंड के प्रदर्शन तालिका पर नजर डालें तो इसकी नेट एसेट वैल्यू या NAV 6 सितंबर 2019 से बढ़कर वर्तमान में 20.07 रुपये पर नजर आ रही है। इस अवधि में इसमें 100 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। अगर किसी ने इस स्मॉलकैप इंडेक्स प्लान में इसके शुरुआत में एकमुश्त राशि डाली होगी तो वह आज दोगुनी हो गई होगी।

य़ह भी पढ़े- कमोडिटी की बढ़ती कीमतें तय कर सकती हैं बाजार की दशा और दिशा, आइए जानते हैं FOMC मीट के पहले एक्सपर्ट्स को क्या हैं उम्मीदें


यह प्लान 6 सितंबर 2019 को शुरु हुआ था । उसके बाद से ही यह अपने निवेशकों को अल्फा रिटर्न दे रहा है। पिछले 1 साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 26 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि इसी कैटेगरी के फंडों का इस अवधि का औसत रिटर्न 12.20 फीसदी रहा है। यह फंड अपनी कैटेगरी का पिछले 1 साल का हाइएस्ट रिटर्न देना वाला फंड रहा है। पिछले 1 साल में इस फंड ने 105.75 फीसदी का एबसलुय्ट रिटर्न दिया है जबकि इसी अवधि में इसकी कैटेगरी का औसत रिटर्न 43.50 फीसदी रहा है।

इस म्यूचुअल फंड स्कीम के डिटेल पर नजर डालें तो इसके फंड मैनेजर Swapnil P Mayekar है। इसका एक्सपेंश रेश्यों 0.31 फीसदी है। इसका बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 50 है। इसमें मिनिमम एकमुश्त निवेश 500 रुपये का किया जा सकता है और मीनिमम एसआईपीओ अमाउंट भी 500 रुपये भी है। इसमें कोई लॉकइन पीरियड भी नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।