Mutual Funds ride on Nvidia Gains: दिग्गज चिप कंपनी एनवीडिया कुछ महीने पहले फरवरी 2024 में 2 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप वाली दुनिया की पहली सेमीकंडक्टर कंपनी बन गई थी। अब यह एक फिर चर्चा में है क्योंकि इस साल की पहली तिमाही के शानदार नतीजे पर इसके शेयरों ने 1 हजार डॉलर का लेवल पार कर दिया है। पहली तिमाही के इसके नतीजे मार्केट की उम्मीदों से बेहतर आए हैं। शानदार नतीजे के दम पर एनवीडिया के शेयरों की तेजी से भारतीय म्यूचुअल फंड्स भी खुश हैं, जिन्होंने इसमें पैसे लगाए हुए हैं। एनवीडिया के लिए वित्त वर्ष फरवरी-जनवरी का है यानी कि पहली तिमाही का मतलब फरवरी-अप्रैल 2024 हुई।
