HDFC Mutual Fund ने प्रशांत जैन के इस्तीफे के बाद काबिल फंड मैनजरों की तलाश शुरू कर दी है। ये फंड मैनेजर उन स्कीमों का प्रबंधन करेंगे, जिनका प्रबंधन जैन करते थे। इनमें कई बेहतरीन फंड शामिल हैं। इन फंडों का रिटर्न शानदार रहा है। इन्होंने इनवेस्टर्स को मालामाल किया है।
मनीकंट्रोल को जानकारी मिली है कि एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने कुछ फंड मैनेजर्स की पहचान की है। प्रशांत जैन एचडीएफसी एमएफ की टॉप तीन स्कीमों का प्रबंधन करते थे। इनमें HDFC Flexicap Fund, HDFC Top 100 और HDFC Balanced Advantage Fund शामिल हैं।
जैन के इस्तीफे के बाद इनवेस्टर्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यह था कि अब उनके फंडों को कौन मैनेज करेगा। प्रशांत जैन ने म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में 28 साल बिताए। उनके जैसा अनुभवी फंड मैनेजर मिलना मुश्किल है। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने उनके कई बातें सीखी हैं।
बताया जाता है कि रोशी जैन से संपर्क किया गया है। वह HDFC Flexicap Fund का प्रबंधन कर सकती हैं। राहुल बजाज को HDFC Top 100 की जिम्मेदारी दी जा सकती है। HDFC Balanced Advantage Fund का प्रबंधन गोपाल अग्रवाल, अनिल बांबुले और श्रीनिवास राममूर्ति मिलकर करेंगे।
HDFC Balanced Advantage Fund (HBAF) इंडिया में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की सबसे बड़ी इक्विटी स्कीमों में से एक है। इसका Corpus 43,079 करोड़ रुपये का है। पिछले साल तक इस स्कीम के पोर्टफोलियो में इक्विटी की हिस्सेदारी अधिक थी। इक्विटी (शेयर) में इसका निवेश कम से कम 65 फीसदी बना रहा है।
रोशी जैन HDFC Flexicap Fund का प्रबंधन कर सकती हैं।
हालांकि, पिछले साल इसके एसेट एलोकेशन में थोड़ा बदलाव देखने को मिला। इसने इक्विटी में अपनी हिस्सेदारी थोड़ी घटाई। दरअसल, बैलेंस्ड एडवान्टेज कैटेगरी के ज्यादातर फंडों ने यह रणनीति अपनाई। खास बात यह है कि जैन इस स्कीम का प्रबंधन 1 फरवरी, 1994 से कर रहे हैं। यह म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में एक रिकॉर्ड है।
श्रीनिवासन राममूर्ति HBAF के एसेट एलोकेशन पोर्शन के बारे में फैसले लेने की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी निभाएंगे। राममूर्ति को एचडीएफसी म्यूचुअल फंड में एसेट एलोकेशन का खास अनुभव है। अब यह फैसला उन्हें लेना होगा कि एचडीएफसी एडवान्टेज फंड अपना कितना पैसा इक्विटी और कितना डेट में डालेगा। एक तरह से HBAF के तीन फंड मैनेजर्स होंगे।
HT100 के नए फंड मैनेजर बैजल HDFC MF की फंड मैनेजमेंट टीम में शामिल होने वाले नए व्यक्ति हैं। पहले वह सुंदरम एसेट मैनेजमेंट कंपनी में सीनियर फंड मैनेजर थे। वहां उन्होंने करीब छह साल बिताए। उन्हें लार्जकैप फंडों के प्रबंधन में विशेषज्ञता हासिल है। HT100 एक लार्जकैप स्कीम है, जो देश की सबसे बड़ी 100 कंपनियों के शेयरों में निवेश करती है।
रोशी भी एचडीएफसी फंड मैनेजमेंट की टीम में शामिल होने वाली नई सदस्य हैं। पहले वह फ्रैंकलिन टेंपलटन एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) में थीं। वहां उन्होंने 17 साल बिताए।