Sachin Bansal backed Navi Mutual Fund : फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल के निवेश वाली नवी म्यूचुअल फंड (नवी एमएफ) ने निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड लॉन्च किया है, जो 0.12 फीसदी का कुल एक्सपेंस रेश्यो (टीईआर) वसूल करेगा। इसके अलावा, मोतीलाल ओसवाल एमएफ ऐसा दूसरा फंड हाउस है जो एक निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड चला रहा है, हालांकि उसकी टीईआर 0.38 फीसदी है। इस प्रकार, नवी निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड एमएफ इंडस्ट्री में सबसे सस्ता निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड होगा।
