Get App

SIF पर जल्द ही आएगा सेबी का सर्कुलर, इस कारण हो रहा बेसब्री से इंतजार

न्यू एसेट क्लास या स्पेशलाइज्ड इंवेस्टमेंट फंड (SIF) अपने क्लाइंट्स को कौन-सी इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजी ऑफर कर सकती हैं, इसे लेकर बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) जल्द ही सर्कुलर ला सकता है। कंसल्टेशन पेपर के मुताबिक इसके तहत इंवर्स ईटीएफ (Inverse ETF) और लॉन्ग शॉर्ट वन्स जैसी स्ट्रैटेजी हैं। स्ट्रैटेजी के अलावा डेरिवेटिव एक्सपोजर पर भी फैसला लेना है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 13, 2025 पर 3:28 PM
SIF पर जल्द ही आएगा सेबी का सर्कुलर, इस कारण हो रहा बेसब्री से इंतजार
सेबी के सर्कुलर का इंतजार इसलिए हो रहा है क्योंकि इस समय PMS (पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज) और AIF (अल्टरनेटिव इंवेस्टमेंट फंड्स) के सामने स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि उन्हें प्रोडक्ट ऑफर करने के लिए म्यूचुअल फंड का लाइसेंस लेना चाहिए या नहीं।

न्यू एसेट क्लास या स्पेशलाइज्ड इंवेस्टमेंट फंड (SIF) अपने क्लाइंट्स को कौन-सी इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजी ऑफर कर सकती हैं, इसे लेकर बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) जल्द ही सर्कुलर ला सकता है। मनीकंट्रोल को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। कंसल्टेशन पेपर के मुताबिक इसके तहत इंवर्स ईटीएफ (Inverse ETF) और लॉन्ग शॉर्ट वन्स जैसी स्ट्रैटेजी हैं। सूत्रों के मुताबिक स्ट्रैटेजी के अलावा डेरिवेटिव एक्सपोजर पर भी फैसला लेना है। एक बार स्ट्रैटेजी तय हो जाती है तो म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री यह फैसला कर सकेंगी कि किस स्ट्रैटेजी को अपनाना है।

PMS और AIF को सर्कुलर का है इंतजार

सेबी के सर्कुलर का इंतजार इसलिए हो रहा है क्योंकि इस समय PMS (पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज) और AIF (अल्टरनेटिव इंवेस्टमेंट फंड्स) के सामने स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि उन्हें प्रोडक्ट ऑफर करने के लिए म्यूचुअल फंड का लाइसेंस लेना चाहिए या नहीं। पिछले साल जब सेबी ने कंसल्टेशन पेपर के जरिए एसआईएफ का आइडिया पेश किया था तो पीएमएस और एआईएफ प्लेयर्स के बीच इसे लेकर चर्चा शुरू हुई। चूंकि सेबी पहले चाहता था कि इसे म्यूचुअल फंड ही ऑफर करें तो पीएमएस और एआईएफ बाहर हो गए लेकिन जब दिसंबर में फाइनल रेगुलेशंस आया तो इसमें स्पष्ट किया गया है कि पीएमएस और एआईएफ भी एसआईएफ ऑफर कर सकते हैं लेकिन म्यूचुअल फंड लाइसेंस हासिल करने के बाद।

तो क्या म्यूचुअल फंड लाइसेंस लेंगे पीएमएस और एआईएफ?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें