
क्या आपने सोचा है कि कंजरवेटिव हाईब्रिड फंड किस तरह से अपने इक्विटी एलोकेशन को मैनेज करते हैं? बता दें कि कंजरवेटिव हाईब्रिड फंड कम जोखिम उठाने के इच्छुक निवेशकों के लिए होते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए ये फंड डेट सिक्योरिटीज में ज्यादा निवेश करते हैं। इनकी निवेश राशि का सिर्फ 10-25 फीसदी हिस्सा ही इक्विटीज में लगाया जाता है। इक्विटी में किए जाने वाले निवेश का लक्ष्य रिटर्न में कुछ तेजी का छौंका लगाना होता है। इन स्कीमों के मैनेजर स्कीम के नेचर को ध्यान में रखते हुए लो वोलैटिलिटी वाले शेयरों के चुनाव पर फोकस करते हैं। यही कारण है कि ये फंड ब्लूचिप शेयरों में ज्यादा निवेश करते हैं। वतर्मान में बाजार में 21 कंजरवेटिव हाईब्रिड फंड उपलब्ध हैं। यहां हम इन फंडों के पसंदीदा शेयरों की एक सूचि दे रहे हैं। ये आंकड़े ACEMF से लिए गए हैं। ये 30 सितंबर 2022 तक के आंकड़े हैं।
ICICI Bank: ये स्टॉक कुल 19 स्कीमों में शामिल है। MFs ने इस स्टॉक में 429 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है। ये स्टॉक LIC MF Debt Hybrid, Navi Regular Savings और Sundaram Debt Oriented Hybrid Fund जैसी स्कीमों में शामिल है।
HDFC Bank: ये स्टॉक कुल 17 स्कीमों में शामिल है। MFs ने इस स्टॉक में 249 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है। ये स्टॉक DSP Regular Savings, HSBC Regular Savings और UTI Regular Savings Fund जैसी स्कीमों में शामिल है।
Axis Bank: ये स्टॉक कुल 15 स्कीमों में शामिल है। MFs ने इस स्टॉक में 133 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है। ये स्टॉक Navi Regular Savings, DSP Regular Savings और Sundaram Debt Oriented Hybrid Fund जैसी स्कीमों में शामिल है।
Infosys: ये स्टॉक कुल 15 स्कीमों में शामिल है। MFs ने इस स्टॉक में 226 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है। ये स्टॉक LIC MF Debt Hybrid, HSBC Regular Savings and UTI Regular Savings Fund जैसी स्कीमों में शामिल है।
Reliance Industries: ये स्टॉक कुल 15 स्कीमों में शामिल है। MFs ने इस स्टॉक में 125 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है। ये स्टॉक Navi Regular Savings, Bank of India Conservative Hybrid और LIC MF Debt Hybrid Fund जैसी स्कीमों में शामिल है। (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
State Bank Of India: ये स्टॉक कुल 15 स्कीमों में शामिल है। MFs ने इस स्टॉक में 179 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है। ये स्टॉक Bank of India Conservative Hybrid, HDFC Hybrid Debt और Kotak Debt Hybrid Fund जैसी स्कीमों में शामिल है।
Bharti Airtel: ये स्टॉक कुल 14 स्कीमों में शामिल है। MFs ने इस स्टॉक में 228 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है। ये स्टॉक ICICI Pru Regular Savings, Navi Regular Savings और Franklin India Debt Hybrid Fundजैसी स्कीमों में शामिल है।
Larsen & Toubro: ये स्टॉक कुल 13 स्कीमों में शामिल है। MFs ने इस स्टॉक में 76 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है। ये स्टॉक Sundaram Debt Oriented Hybrid, L&T Conservative Hybrid और Franklin India Debt Hybrid Fund जैसी स्कीमों में शामिल है।
Sun Pharmaceutical Industries:ये स्टॉक कुल 13 स्कीमों में शामिल है। MFs ने इस स्टॉक में 46 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है। ये स्टॉक Bank of India Conservative Hybrid, Navi Regular Savings और HSBC Regular Savings Fund जैसी स्कीमों में शामिल है।
Hindustan Unilever: ये स्टॉक कुल 11 स्कीमों में शामिल है। MFs ने इस स्टॉक में 27 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है। ये स्टॉक LIC MF Debt Hybrid, L&T Conservative Hybrid और Bank of India Conservative Hybrid Fund जैसी स्कीमों में शामिल है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।