जानिए किन स्मॉल-कैप, मिडकैप PMS ने पिछले 5 साल में सालाना 21% रिटर्न दिया

इए हम उन PMS पर डालते हैं एक नजर जिन्होंने पिछले 5 साल में सालाना 21 फीसदी का रिटर्न दिया है और अपने निवेशकों को मालामाल बना दिया है। यहां दिए गए आंकड़े 31 जुलाई 2022 तक के हैं जो PMS Bazaar से लिए गए हैं

अपडेटेड Sep 02, 2022 पर 3:13 PM
Story continues below Advertisement
पिछले दशक के दौरान PMS इंडस्ट्रीज में 63,550 क्लाइंट जुड़े और इनकी AUM जून 2012 के 22,614 करोड़ रुपये से कई गुना बढ़कर 2.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है

म्यूचुअल फंडों की तरह ही पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस (PMS) भी हाल के दिनों में हाई नेटवर्थ वाले इंडिविजुअल्स के बीच निवेश का एक पोपुलर व्हीकल हो गया है। पिछले दशक के दौरान PMS इंडस्ट्रीज में 63,550 क्लाइंट जुड़े और इनकी AUM जून 2012 के 22,614 करोड़ रुपये से कई गुना बढ़कर 2.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। PMS उच्च जोखिम के साथ उच्च रिटर्न वाले प्रवृत्ति के होते हैं। इसकी निम्नतम निवेश सीमा 50 लाख रुपए होती है। आइए हम उन PMS पर एक नजर डालते हैं जिन्होंने पिछले 5 साल में सालाना 21 फीसदी का रिटर्न दिया है और अपने निवेशकों को मालामाल बना दिया है। यहां दिए गए आंकड़े 31 जुलाई 2022 तक के हैं जो PMS Bazaar से लिए गए हैं।

PMS उच्च जोखिम के साथ उच्च रिटर्न वाले प्रवृत्ति के होते हैं। इसकी निम्नतम निवेश सीमा 50 लाख होती है PMS उच्च जोखिम के साथ उच्च रिटर्न वाले प्रवृत्ति के होते हैं। इसकी निम्नतम निवेश सीमा 50 लाख होती है

आइए डालते हैं इन पर एक नजर


1. Equirus Wealth’ Long Horizon Fund- यह फंड हमारी सूची में पहले नंबर पर है। इसने पिछले 5 साल में 21.1 फीसदी की रिटर्न दिया हैं। इसका AUM 543 करोड़ रुपये है। इसके फंड मैनेजर विराज मेहता हैं। इस फंड की होल्डिंग में पॉलीकैब इंडिया, थंगामलाई ज्वेलरी, डेल्टा कॉर्प और नोसिल जैसे स्टॉक शामिल हैं।

2. Centrum PMS – Micro - इसने 5 साल में 17.5 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसकी AUM 3 करोड़ रुपये है। इसके फंड मैनेजर अभिषेक आनंद हैं। इस फंड की होल्डिंग में राज रतन ग्लोबल वायर, जमना ऑटो, केआई इंडस्ट्रीज जैसे स्टॉक शामिल हैं।

3. Centrum PMS – Deep Value- इसने 5 साल में 17.2 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसकी AUM 5.2 करोड़ रुपये है। इसके फंड मैनेजर अभिषेक आनंद हैं। इस फंड की होल्डिंग में राज रतन ग्लोबल वायर, जमना ऑटो, एपीएल ऑटो ट्यूब, गति जैसे स्टॉक शामिल हैं।

4. Centrum PMS – Multibagger - इसने 5 साल में 17.1 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसकी AUM 3.4 करोड़ रुपये है। इसके फंड मैनेजर अभिषेक आनंद हैं। इस फंड की होल्डिंग में राज रतन ग्लोबल वायर, जमना ऑटो, एपीएल ऑटो ट्यूब, सिटी यूनियन बैंक जैसे स्टॉक शामिल हैं।

5. Ambit Inv. Advisors - Good & Clean - इसने 5 साल में 14.2 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसकी AUM 615 करोड़ रुपये है। इसकी फंड मैनेजर ऐश्वर्या दधीच हैं। इस फंड की होल्डिंग में राज रतन ग्लोबल वायर, जमना ऑटो, एपीएल ऑटो ट्यूब, सिटी यूनियन बैंक जैसे स्टॉक शामिल हैं।

6. Right Horizons - Super Value- इसने 5 साल में 14 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसकी AUM 38 करोड़ रुपये है। इसके फंड मैनेजर अनील रेगो हैं। इस फंड की होल्डिंग में प़ॉलिकैब इंडिया, केआई इंडस्ट्रीज , हिंदुस्तान फूड जैसे स्टॉक शामिल हैं।

7. Accuracap – Picopower- इसने 5 साल में 13.7 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसकी AUM 962 करोड़ रुपये है। इसके फंड मैनेजर रमन नागपाल और नरेश गुप्ता हैं। इस फंड की होल्डिंग में एपीएल अपोलो , केपीआर मिल, एसकेएफ इंडिया जैसे स्टॉक शामिल हैं।

8. Sundaram Alternates - S.E.L.F Portfolio- इसने 5 साल में 13.5 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसकी AUM 679 करोड़ रुपये है। इसके फंड मैनेजर मदनगोपाल रामू हैं। इस फंड की होल्डिंग में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, बजाज फिनसर्व, बर्जर पेंट्स, एक्सिस बैंक जैसे स्टॉक शामिल हैं।

9. Nippon India - Emerging India- इसने 5 साल में 12 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसकी AUM 76 करोड़ रुपये है। इसके फंड मैनेजर Varun Goel हैं। इस फंड की होल्डिंग में बैंक ऑफ बड़ोदा, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट जैसे स्टॉक शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।