Mutual Fund News: चार साल में ₹10000 बना ₹18945, 14% की रफ्तार से बढ़ा इस फंड में निवेश

Mutual Fund News: यहां एक ऐसे म्यूचुअल फंड स्कीम की डिटेल दी जा रही है, जिसने महज चार साल में निवेशकों के ₹10 हजार के निवेश को ₹18,945 की पूंजी बना दी यानी कि सालाना 13.66% की रफ्तार से निवेशकों को रिटर्न मिला। जानिए इस स्कीम की खास बातें और किस तरह से इसने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है

अपडेटेड May 28, 2026 पर 10:11 AM
Story continues below Advertisement
Mutual Fund News: स्टॉक मार्केट की तेज उठा-पटक से परेशान निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड निवेश का शानदार रास्ता देता है। इसमें उनके पैसों को एक्सपर्ट संभालते हैं। (File Photo- Pexels)

Mutual Fund News: एचडीएफसी मल्टी-एसेट एक्टिव फंड ऑफ फंड्स (HDFC Multi-Asset Active Fund of Funds) ने निवेशकों को मार्केट की उठा-पटक के बीच रॉकेट की स्पीड से रिटर्न दिया। प्रेस रिलीज के मुताबिक शुरुआत से लेकर अब तक यानी पांच साल में इसने ₹10 हजार के निवेश को ₹18,945 की पूंजी बना दिया। पांच साल में इसने 13.66% की रफ्तार से यानी कि 13.66% के CAGR से रिटर्न दिया। यह फंड एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी मैनेज करती है। यह स्कीम एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की है और इसे मई 2021 में शुरू किया गया था। इस स्कीम के तहत पूंजी को स्ट्रैटेजी के तहत कई एसेट में लगाया जाता है जैसे कि इक्विटी वाली स्कीमों, डेट स्कीमों और गोल्ड ईटीएफ में। इसमें मार्केट कैप, सेक्टर्स, टेन्योर और थीम्स में एक्सपोजर का इस्तेमाल कर निवेश किया जाता है।

बेंचमार्क की तुलना में शानदार रहा रिटर्न

फंड हाउस के मुताबिक एचडीएफसी मल्टी-एसेट एक्टिव फंड ऑफ फंड्स को मार्केट की बदलती परिस्थितियों में अलग-अलग एसेट क्लास में एक्टिव तरीके से एलोकेशन के साथ डाईवर्सिफाइड एक्सपोजर देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह स्ट्रैटेजी शानदार साबित हुई क्योंकि रिलीज के मुताबिक चार साल में इसमें लगाई गई पूंजी 13.66% की सालाना रफ्तार से बढ़ी जबकि इसी दौरान इस योजना का बेंचमार्क सालाना 10.92% की रफ्तार से बढ़ा तो एक और बेंचमार्क ने 11.74% की रफ्तार से रिटर्न दिया।


डाईवर्सिफिकेशन का कमाल

एसेट मैनेजमेंट कंपनी का कहना है कि फंड का उद्देश्य कई एसेट क्लासेस में निवेश कर लॉन्ग टर्म में अच्छी पूंजी तैयार करने की है और इससे बाजार के किसी एक हिस्से पर निर्भरता भी कम होती है। फंड हाउस का यह भी कहना है कि मल्टी-एसेट स्ट्रैटेजी से बाजार की उठा-पटक को भी संभालने में मदद की। और इक्विटी मार्केट की तुलना में इसमें कम गिरावट दिखी। 26 सितंबर 2024 को मार्केट के हाई और 30 अप्रैल 2026 के बीच Nifty 50 TRI में 4.5% की गिरावट आई जबकि फंड में 5.3% की बढ़त दिखी। वैसे फंड हाउस ने सतर्क किया है कि म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं, इसमें रिटर्न की गारंटी नहीं है, और पिछला प्रदर्शन आगे भी जारी रहे, इसकी कोई निश्चितता नहीं है। ऐसे में निवेशकों को निवेश करने से पहले योजना से जुड़े सभी बातें अच्छे से समझ लेनी चाहिए।

When to Start SIP: मार्केट के हाई या क्रैश, कब शुरू करें एसआईपी, 30 साल के आंकड़ों से सामने आई चौंकाने वाली बात

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।