दुनिया के तमाम बड़े देशों में ऐसी कंपनियों में निवेश करना काफी पापुलर है जो पर्यावरण की सुरक्षा और दूसरे समाजिक सरोकारों से जुड़ी होती हैं और जिनका गवर्नेंस उच्च मानकों पर आधारित होता है। ऐसी कंपनियों को आमतौर पर ईएसजी फ्रैंडली (ESG) friendly) कंपनियां कहा जाता है। अब भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री भी धीरे-धीरे इस तरह की कंपनियों पर फोकस कर रही हैं। लेकन अभी भी भारत में इस तरह के ईएसजी फोकस्ड फंड बहुत कम हैं। एक नया थीम होने की वजह से भारत में पिछले 1 साल में इनकी लोकप्रियता बढ़ी है। लेकिन रिटर्न के नजरिए से ये कुछ खास नहीं कर सके हैं।
